

Vastu Tips For Pictures: आमतौर पर लोग घर को खूबसूरत बनाने के लिए अपने कमरे में तरह-तरह के डेकोरेटिव आइटम लगाते हैं। फूलदान से लेकर सुंदर-सुंदर तस्वीरों तक दीवारों पर लगाते हैं। अगर बात वास्तु शास्त्र की करें तो, वास्तु-शास्त्र में ऐसी कई चीज बताई गई हैं, जो आपके भाग्य को बदलने की क्षमता रखती हैं।
ऐसे में यदि आप वस्तु की बात मानते हुए घर में कुछ पक्षियों की तस्वीर लगते हैं, तो इससे आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, घर में कौन सी पक्षियों की तस्वीर लगाना शुभ हो सकता है।
हंस का जोड़ा
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, हंस को हिंदू धर्म में ज्ञान और विवेक का प्रतीक माना गया है। यह मां देवी सरस्वती का प्रिय है। हंस को विचारों की शुद्धता का भी प्रतीक माना गया है। ऐसे में हंस की तस्वीर घर या बच्चों के कमरे में लगाने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है।
मोर
मोर को स्वतंत्रता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसे पक्षी को समृद्धि, संस्कार और शुभता को बढ़ाने वाला माना गया है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, मोर की तस्वीर घर में लगाने से शुभता आती है। व्यक्ति के सभी काम बनते चले जाते हैं।
गौरैया
गौरैया एक डोमेस्टिक पक्षी है। इसका भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान है। इसकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और घरों के आसपास रहने की आदत विशेष मानती है। गौरैया की तस्वीर घर में लगाने से शुभता आती है।
तोता
वास्तु-शास्त्र के घर में तोता पालना शुभ और फलदायक माना जाता है, जो लोग तोता नहीं पाल सकते हैं, वे इसकी तस्वीर को घर में लगा सकते हैं। इससे तोता पालने जितना ही लाभ मिलता है। संबंध मजबूत होते हैं। मेमोरी पावर बढ़ती है।
कबूतर
सफेद कबूतर को सदियों से शांति, प्रेम और साहचर्य का प्रतीक माना गया है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, इसकी तस्वीर घर में लगाने से सुख-शांति और धन में बढ़ोतरी होती है।