-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Adopt This Daily Routine Your Destiny And Mindset Will Change A Message From Shri Premanand Ji Maharaj
अगर रोज़ की दिनचर्या ऐसी बना ली, तो बदल जाएगी किस्मत और सोच, Shri Premanand Ji Maharaj का संदेश
- Written By: सिमरन सिंह
Shri Premanand Ji Maharaj कहते हैं कि इस दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति सोना या ज़मीन नहीं, बल्कि समय है। यूरोप के एक धनवान व्यक्ति की वसीयत में पैसे या संपत्ति का नहीं।

Shri Premanand Ji Maharaj (Source. Pinterest)
Life-Changing Daily Routine: Shri Premanand Ji Maharaj कहते हैं कि इस दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति सोना या ज़मीन नहीं, बल्कि समय है। यूरोप के एक धनवान व्यक्ति की वसीयत में पैसे या संपत्ति का नहीं, बल्कि केवल एक वाक्य लिखा था “दुनिया में समय ही पैसा है।”। इस सत्य को समझने के बाद हर एक पल की कीमत समझ में आती है। बेवजह की नींद, फालतू बातचीत और आलस्य जीवन की सबसे बड़ी चोरी है। जो व्यक्ति समय को संभाल लेता है, वही अपने जीवन को दिशा दे पाता है।
एक नियम जीवन बदल सकता है
महाराज जी बताते हैं कि अगर जीवन बदलना है तो रोज़मर्रा की दिनचर्या में एक आदेश या एक नियम को पूरी निष्ठा से अपनाना जरूरी है। जो व्यक्ति एक आदेश का पालन कर लेता है, वह सौ आदेशों का पालन करने की शक्ति भी पा लेता है। लेकिन एक नियम तोड़ना, बाकी साधना को भी कमजोर कर देता है। यही अनुशासन है मन को साधना के अधीन कर देना।
समय की पाबंदी, साधक की पहचान
जो साधक समय का सम्मान करता है, वही आगे बढ़ता है। अगर कहीं समय दिया है तो पहले पहुंचें, अगर भजन तय समय पर है तो उससे पहले उपस्थित हों। यह शरीर और सत्संग ईश्वर की कृपा हैं, इन्हें व्यर्थ न जाने दें।
सम्बंधित ख़बरें
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
हर पल मृत्यु की तैयारी
हमें यह मानकर जीना चाहिए कि अगला पल अंतिम भी हो सकता है। निराशा और दुख में समय गंवाना मूर्खता है, क्योंकि हम अपने प्रिय, अपनी लाड़ली जी के पास ही लौटने वाले हैं। बीमारी और पीड़ा के बावजूद साधक की दिनचर्या नहीं टूटनी चाहिए। शरीर को महाराज जी “व्याधि मंदिरम्” कहते हैं। जब तक आंख, कान और वाणी स्वस्थ हैं, भजन में लगा दें, क्योंकि खोया हुआ समय वापस नहीं आता।
पुरुषार्थ सबसे बड़ी शक्ति है
कई लोग भाग्य के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन Shri Premanand Ji Maharaj मानते हैं कि पुरुषार्थ ही परम शक्ति है। नाम जप और दृढ़ प्रयास से भाग्य की बाधाएं भी कुचली जा सकती हैं। प्रभु को पाने के लिए वे केवल तीन बातें बताते हैं सत्य वचन, विनम्रता और हर स्त्री को मां के रूप में देखना। इनका पालन करने की जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं।
ईश्वर की इच्छा में विलय
चिंता से मुक्त होने का सूत्र है अपनी इच्छा को भगवान की इच्छा में मिला देना। जैसा कि कहा गया है “जो जो प्यार करे सोए मोहे भावे”। विवेक से यह समझना जरूरी है कि मन की इच्छा क्या है और ईश्वर की मर्जी क्या। जब विरोध छोड़कर स्वीकार भाव आता है, तो जीवन में कृपा अपने आप बरसने लगती है।
ये भी पढ़े: साल में सिर्फ 1 दिन खुलता है ये शिव मंदिर! दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे दुख
हर जगह प्रभु का दर्शन
सच्चा साधक हर व्यक्ति में प्रभु को देखने का अभ्यास करता है। जो निंदा करे, उससे भी प्रेम रखे। किसी भी मंदिर, किसी भी भक्त या किसी भी स्वरूप की निंदा न करें, बल्कि श्रद्धा अर्पित करें।
अंतिम लक्ष्य: निरंतर स्मरण
महाराज जी कहते हैं कि उन्हें न मोक्ष चाहिए, न राज्य, न सिद्धियां। सादा जीवन और निरंतर सुमिरन ही उनका लक्ष्य है। जैसे सीमा पर खड़ा सैनिक हर पल सतर्क रहता है, वैसे ही साधक को हर सांस में “राधा” का नाम स्मरण रखना चाहिए, क्योंकि मृत्यु कभी भी आ सकती है।
Adopt this daily routine your destiny and mindset will change a message from shri premanand ji maharaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
Jul 22, 2026 | 04:18 PMबजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
Jul 22, 2026 | 04:16 PMयवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
Jul 22, 2026 | 04:14 PMकम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
Jul 22, 2026 | 04:12 PMठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
Jul 22, 2026 | 04:10 PMछात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
Jul 22, 2026 | 04:07 PMBigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
Jul 22, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














