आज का राशिफल -26 अगस्त 2025: मेष-वृषभ और कन्या सहित इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
Aaj Ka Rashifal 26 August 2025:आज का दिन मंगलवार है। जो संकट मोचन हनुमाना जी की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा
- Written By: सीमा कुमारी
दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटोः
Today Horoscope: आज का दिन मंगलवार है। जो संकट मोचन हनुमाना जी की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से हनुमाना जी की पूजा अर्चना करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर होते है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी में मनचाहा स्थान मिल सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया कार्य बनने का योग है। रूका हुआ कार्य बनेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Birthday Horoscope 23 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और आय के स्रोत
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। निर्माण के कार्यों में प्रगति होगी। प्रियजनों से मुलाकात होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। रोगी की चिन्ता रहेगी। प्रवास का योग है।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी का सुख सहयोग रहेगा। मित्रों के सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। झगडों से परेशान होकर काम छोडने का मन बन सकता है। मानसिक सुख एवं संतोष रहेगा। पदोन्नति का योग है। कार्यों की अधिकता रहेगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सभलकर रहने की जरूरत है। आय कम एवं व्यय अधिक होगा। किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता है। सोचे हुये कार्य बनेंगे। कामकाज में महिला की सलाह उपयोगी रहेगी।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। राजनैतिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक होगा। धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। मानसिक सुख, सौहार्द्र बना रहेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्त्री का सुख सहयोग मिलेगा। रोजगार संबंधी शुभ समाचार मिलेगा।कोई अच्छा अवसर मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। कार्यों में उतार चढ़ाव आ सकता है। लेकिन अंत में स्थिति अनुकूल बन जायेगी। आकस्मिक धन मिलेगा। नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा। रमणीक स्थल की सैर होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए मित्रों के सहयो से कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। अनावश्यक कार्यों को टों। खर्च की अधिकता रहेगी। संतान की चिंता रह सकती है। संयम रखें।
मकर-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। व्यापार में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी। धार्मिक यात्रा सम्भव है। समय पर कार्य पूरा होगा। कुछ मनःस्थिति खिन्न रह सकती है। व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए टालमटोल के चलते कामकाज मंे परेशानी हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक कार्यों का समाधान होगा। सुखद एवं मनोरंजन कार्यों में व्ययभार बढे़गा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान का सुख, सहयोग रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास एवं मनोब बना रहेगा। दूर-दराज की यात्रा होगी। मान प्रतिष्ठा बढे़गी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांत, स्वाभिमानी, अपने कार्य के प्रति सजग रहने वाला होगा। लोकप्रिय होगा। बालक जब क्रोधित होग, तब जल्दी शांत नहीं होगा। अपने मनमर्जी का मालिक होगा। अन्याय को कभी सहन नहीं करेगा। विद्या के क्षेत्र में अग्रणी होगा।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, शक्कर व मिठाईयों में तेजी का रूख रहेगा। गेहूं, जौ, चना, अनाजों में नरमीं रहेगी। वायदा विचार आज पिछले दिन के बने भाव में ऊँचें उठेंगे, उसी में तेजी होगी। भाग्यांक 3633 है।
