आज का राशिफल- 25 अगस्त 2025: सप्ताह का पहला दिन सोमवार मेष-वृषभ और कुम्भ राशियों के लिए रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 25 August 2025:आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटोः
Today Horoscope: आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ एवं बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय व्यापार में सफलता, धन का लाभ, मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। किया गया प्रयास सफल होगा। आवश्यक वस्तुओं की प्राप्ति होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Birthday Horoscope 26 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
26 June 2026 Birthday Horoscope: ऐसा है आज के पैदा होने वाले बच्चों भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और भाग्योदय की
वृषभ-
आज का दिन वृषभ राशि वालो के लिए भी बढ़िया रहने वाला है। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। केरिअर में सफलता के लिये सही समय का इंतजार करें। शिक्षा संतान के कार्यों में सफता प्राप्त होगी। व्यसन से बचने का प्रयास करें।
मिथुन-
आज का दिन मिथुन राशि वाले के लिए धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी। यात्रा में विघ्न बाधा उपस्थित होंगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक उपयोगी रहेगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। संयम रखें।
कर्क-
आज का दिन कर्क राशि वाले लोगों को राजनीतिक कार्यों में रूचि बढे़गी। निजी कार्यों को टालने से समस्या बनेगी। व्यापार व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। पारिवारिक संबंधी चिंताएं रह सकती हैं।
सिंह-
आज का दिन सिंह राशि वाले लोगों को बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा। मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। मनोनुकूल कार्यो के बनने से मन में हर्ष होगा।
कन्या-
आज का दिन कन्या राशि वाले लोगों को फिजूल खर्चो से बचना आय कम, व्यय अधिक होगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनैतिक कार्यों से लाभ होगा। उद्देश्य पूर्ति का योग है। मानसिक सुख और संतोष बना रहेगा।
तुला-
आज का दिन तुला राशि वाले जातक तनाव पूर्ण रहने वाला है। मामूली बात पर मित्रों से कहा सुनी हो सकती हैं नौकरी में उन्नति होगी। महत्वपूर्ण कार्य बनेगा। माता पिता का सहयोग रहेगा, जिससे समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन वृश्चिक राशि वाले जातक पराक्रम और साहस से रहने वाला है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी।
धनु-
आज का दिन धनु राशि वाले लोग धार्मिक यात्रा में जा सकते है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक करना पडे़गा।खर्च का कोई नया कार्य सामने आ सकता है।अचानक लाभ होने का योग है।
मकर-
आज का दिन मकर राशि वाले लोग शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। वैभव विलासिता की वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति से भेंटवार्ता होगी। शारीरिक अस्वस्थ्यता रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन कुम्भ राशि वाले जातकों पारिवारिक सुख सहयोग, मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाद विवाद को टालना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा बढे़गी।
मीन-
आज का दिन मीन राशि वाले जातकों के लिए संतोषजनक रहने वाला है। उत्तम भोजन से विशेष प्रसन्नता हेागी। कार्य क्षेत्र में विवाद से बचना चाहिये। किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। नजदीकी सहयोगी का सहयोग प्राप्त होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, शांतिप्रिय, व्यक्तित्व का धनी होगा। अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला ईमानदार व लोकप्रिय होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। कला, साहित्य और अध्ययन में विशेष रूचि रहेगी।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, पीतल, कांसा, अरंडी के भाव में नरमीं रहेगी। गुड, खांड के भाव में समानता रहेगी। भाग्यांक 3721 है।
