Aaj Ka Rashifal 24 January: इन 5 राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ धन, जानें किन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा
Daily Horoscope 24 Jan 2026: क्या शनिवार का दिन आपके लिए नई नौकरी या व्यापारिक लाभ लेकर आएगा? जानें मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल और लकी कलर ताकि आपका दिन बने सबसे बेहतर।
- Written By: ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा | Edited By: प्रीति शर्मा
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 24 January 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। 24 जनवरी 2026 शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है तो कुछ को आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज के सितारे आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं।
मेष राशिफल (Aries)
आज मेष राशि वालों के खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है जिससे मानसिक संतुलन थोड़ा डगमगा सकता है। हालांकि रोजगार प्राप्ति के मार्ग सरल होंगे। यदि आप ट्रेडिंग से जुड़े हैं तो धन लाभ के प्रबल योग हैं। आलस्य का त्याग करें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: लाल
सम्बंधित ख़बरें
Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
Birthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत
Weekly Horoscope 14 to 20 June 2026: ये राशि वालों को होगा धन लाभ, तुला राशि वाले रखें इन बातों का विशेष ध्यान
वृषभ राशिफल (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज लाभ के स्रोत मजबूत होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ बहस से बचें। नवीन वस्त्रों की खरीदारी संभव है।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: आसमानी
मिथुन राशिफल (Gemini)
आज पैसों का लेनदेन बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, लेकिन कार्य को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: फिरोजा
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि वालों का मन आज उत्साहित रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के द्वार खोल सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। नौकरी में आपका दबदबा बढ़ेगा। किसी भी तरह के अंधविश्वास से दूर रहें और धर्म के कार्यों में रुचि लें।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: केशरी
सिंह राशिफल (Leo)
सिंह राशि के जातक आज कार्यों में लापरवाही न बरतें। मेहनत का फल उम्मीद के मुताबिक न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं।
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: गुलाबी
कन्या राशिफल (Virgo)
कन्या राशि के अविवाहित जातकों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल है। व्यापार में उन्नति होगी, लेकिन शत्रुओं की चालों से सावधान रहें। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: क्रीम
यह भी पढ़ें:- राज-उद्धव ठाकरे का मिलन बदलेगा महाराष्ट्र की किस्मत? जानें क्या कहती है दोनों की कुंडली
तुला राशिफल (Libra)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन मजबूती लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा। हालांकि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नई परियोजनाओं पर विचार होगा।
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: बैगनी
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले आज पुराने रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे और व्यापार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: सलेटी
धनु राशिफल (Sagittarius)
रियल एस्टेट और संपत्ति से जुड़े कार्यों में आज बड़ा लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए दिन बहुत उत्तम है। बकाया वसूली के प्रयासों में सफलता मिलेगी। परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: सफेद
मकर राशिफल (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज भाग्य साथ देगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहनों का सहयोग करियर में उन्नति दिलाएगा। धन लाभ के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन परिणाम सुखद होंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: भूरा
कुंभ राशिफल (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज मान-सम्मान मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। दोपहर के बाद कार्यशैली में बदलाव करें। ट्रेडिंग के कार्यों में लाभ होगा, लेकिन पिता के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें।
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: बैगनी
मीन राशिफल (Pisces)
आज मीन राशि वालों के चंचल स्वभाव के कारण कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा आएगी। व्यापार में उन्नति होगी और भूमि-भवन की खरीद-बिक्री की योजना सफल होगी। पत्नी का सहयोग आपके साहस को बढ़ाएगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक सिद्ध होगी।
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला
