आज का राशिफल- 24 अगस्त 2025: मीन-वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा जाती है। राशिफल के अनुसार, मीन-वृश्चिक सहित इन 2 राशियों के लिए रहेगा शुभ।
- Written By: सीमा कुमारी
24 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Birthday Horoscope 26 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
26 June 2026 Birthday Horoscope: ऐसा है आज के पैदा होने वाले बच्चों भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और भाग्योदय की
मेष-
कारोबारी विस्तार को लेकर कार्यस्थल पर खींचातानी रहेगी। लेखन एवं अध्ययन के कार्यों में रूचि रहेगी। संबंधित अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
वृषभ-
बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी परास्त होंगे। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। लेखन एवं अध्ययन, रचनात्मक कार्यों में यश एवं कीर्ति प्राप्त होगी।
मिथुन-
पुकर्क उलझनें सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। पुराना अटका धन अनायास मिल सकता है। व्यवसाय व व्यापार की समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त शत्रुओं के प्रयास विफल होगें।
कर्क-
रूके कार्य निपटाने के लिये किसी सिफारिश की जरूरत पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। महत्वपूर्ण कार्यो में सतर्कता हितकर रहेगी।
सिंह-
यात्रा में समय और धन की बर्बादी होगी। वैभव विलासिता पर खर्च होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। आगन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी।
कन्या-
कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छी प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनैतिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। अनावश्यक विवाद से बचें।
तुला-
अति आत्मविश्वास में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं। नये संपर्कों का लाभ मिलेगा। अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभप्रद अवसर मिलेंगें।
वृश्चिक-
साझेदारी में मनमुटाव के चलते काम छोड़ने का मन बन सकता है। आकस्मिक खर्च होने से अन्य कार्यों में अवरोध हो सकता है। विवाद को टालें।
धनु-
बहुत दूर की अथवा विदेश की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। लंबित कार्यों में सफलता के योग हैं। मन में हर्ष बना रहेगा। प्रियजनों के कारण खर्च में वृद्धि होगी।
मकर-
दूसरों के दुख दर्द में साथ देकर प्रसन्न होंगे। लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। नवीन कार्यों, आभूषण आदि की प्राप्ति होगी। जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
कुम्भ-
कार्यस्थल पर कुछ कठोर निर्णय लेना पड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में दुविधा से नुकसान होगा। श्रम एवं प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
मीन-
पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। दूर की यात्रा उपयोगी रहेगी। जमिथुन जायजाद एवं कोर्ट कचहरी के कार्यों में अवरोध दूर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसर होगा। नेतृत्व करे की अच्छी क्षमता होगी। किसी तरह की विशेष शिक्षा का ज्ञाता होगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में तरक्की करेगा। माता पिता के प्रति श्रद्धा रहेगी।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, सरसों, अरंडी के भावों में मंदी होगी। जीरा, धनियां, लौंग, चांदी एवं सोना में स्थिरता रहेगी। लालमिर्च व लाल रंग की वस्तुओं का संग्रह होगा। भाग्यांक 2609 है।
