आज का राशिफल-23 अगस्त 2025: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतर, पढ़िए 12 राशियों का आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: आज का दिन शनिवार है। जो सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।
- Written By: दीपिका पाल
दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटोः
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है। जो सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि शनिवार को शनिदेव की उपासना करने से कृपा दृष्टि बनी रहती है। कहा जाता है जिस भक्त पर शनिदेव की कृपा रहती है, उसके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Birthday Horoscope 23 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और आय के स्रोत
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
मेष-
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। चापलूस लोगों के कारण परेशानी होगी। पारिवारिक सुखों की प्राप्ति हागी। कामकाज में मानसिक रूप से व्यस्त रहना होगा। सम्मान मिलेगा।
वृषभ-
बच्चों के करियर और पढ़ाई की चिंता रहेगी। शांति से अच्छे समय का इंतजार करें। अस्वस्थ्यता एवं आलस्य का अनुभव होगा। कामकाज के प्रति मन में उदासीनता रहेगी।
मिथुन-
समय की मांग के अनुसार काम में बदलाव करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से सहयोग रहेगा। आपके मनोनुकूल कार्यक्रम बनने का योग है। प्रियजन से पीड़ा हो सकती है।
कर्क-
प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक समस्या के समाधान के अवसर बढे़ंगे। उत्तरदायित्वों की पूर्ति होगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है। बुद्धि का विकास होगा।
सिंह-
आपको अधिकारी की कटौती का मलाल रहेगा। मित्रों की सलाह पर विचार करें। नवीन योजनाओं का विस्तार होगा। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। आय से अधिक धन व्यय होगा।
कन्या-
सुविधा के सामान पर खर्च अधिक होगा। कामकाज में शिथिलता रहेगी। अरूचि का अनुभव होगा। अतिथि आगमन का योग है। व्यय पर नियंत्रण रखें।
तुला-
देखरेख के अभाव में कोई अच्छी योजना हाथ से निकल सकती है। धैर्य से काम लेना लाभकारी है। व्यर्थ की चिंता दूर होगी। महिला जाति की सलाह लाभदायक रहेगी।
वृश्चिक-
युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। मन की अभिलाषा पूरी होगी। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। कुटुम्बियों से सहयोग मिलेगा। मित्र मिलन का योग है।
धनु-
देनदारी के चलते आपसी विवाद बढे़गा। नजदीकी लोगों के कारण परेशानी होगी। कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। भाई के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।
मकर-
आप अपनी बात मनवाने का भरपूर प्रयास करेंगे। भूमि संपत्ति वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी रखें। कोर्ट कचहरी के कार्यो में आपके पक्ष में निर्णय होंगे।
कुम्भ-
आपके करीबी लोग आपको मजधार में छोड़ देगें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आयेगी। शिक्षा से संबंधित कामकाज में परिश्रम अधिक करना होगा।
मीन-
भावनाओं पर काबू रखकर व्यवहारिक निर्णय करें। अविवाहित वैवाहिक बंधन में बंध सकते हैं। शत्रु वर्ग पराजित होगा।प्रियजनों के कारण भावनात्मक कष्ट होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, अपने कार्यों के प्रति सजग रहने वाला परोपकारी तथा दयालु स्वभाव का होगा। शिक्षा उत्तम रहेगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा। माता पिता को सुखी रखेगा।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को मघा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, लोहा और शेयर, बिनौला, जीरा, धनियां, लालमिर्च, हल्दी, मैथी के भाव में तेजी का रूख रहेगा। गुड, खांड में नरमी की चाल चलेगी। भाग्यांक 3715 है।
