आज का राशिफल -02 अगस्त 2025: मेष-कन्या सहित इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ
Aaj Ka Rashifal 2 August 2025: आज का दिन शनिवार हैं। जो सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
2 अगस्त का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope: आज का दिन शनिवार हैं। जो सूर्य पुत्र शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का आपके लिए शुभ रहने वाला है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। मित्र मिलेगें। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
Nautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
Graha-Gochar: इस सप्ताह बदल रही है बुध और शुक्र की चाल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि पर ग्रहों का असर
वृषभ-
आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। दिमाग की बजाय दिल से काम लें। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। प्रयत्न सार्थक होंगे। आय के एक से अधिक साधन प्राप्त होंगे।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए विवादास्पद मामले बातचीत से सुलझा लेंगे। मेहमानों की आवाजाही से तय कार्यक्रम बदलना पडे़गा। निजी पुरूषार्थ बनारहेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला वाकचातुर्य से बिगड़ी बात बना लेंगे। भाग्यवर्धक प्रयासों में सफलता मिलेगी। अधिक श्रम करना पडे़गा। सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर विचार हो सकता है।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सामान्य रहने वाला है। धार्मिक यात्रा हो सकती है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। सोये हुये कार्यों में विलंब होगा। यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी दायित्वों की पूर्ति का योग है।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कारोबारी यात्रा लाभदायी रहेगी। युवाओं को इच्छित नौकरी मिलेगी। मित्रता आपके लिये उपयोगी रहेगी। नवीन मित्रों का समागम होगा। यश प्राप्त होगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विलासिता के सामान पर खर्च करेंगे। आवेश में आने से बात बिगड़ सकती है। व्यवसायिक कार्यों में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी मामलों से दूर रहें। पठन पाठन में रूचि रहेगी। संबंधों का विकास होगा। संयम से काम करें। रचनात्मक कार्यों की प्राप्ति होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए दाम्पत्य शुभ रहने वाला है। सुख मिलेगा। निजी कार्यों को टालने से बात बिगडे़गी। घर के किसी सदस्य की अस्वस्थ्यता से चिंता होगी। प्रयास में बाधा आने का योग है।
मकर-
आज का दिन आपके लिए रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परोपकारी कार्यों में यश मिलेगा। नौकरी में अधिनस्थों का उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रम अधिक रहेगा।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कारोबार फायदे के लिये समझौता करना पडे़गा। मित्रों कुटुम्बियों के सहयोग से पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। आर्थिक प्रयास सफल एवं सार्थक होगा। संयम रखें।
मीन-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। समय पर सोचे हुये कार्यों के बनने से हर्ष होगा। आर्थिक कष्ट दूर होगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक मिलनसार, सहानुभूतिपूर्ण हृदय का होगा। इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी। ईश्वर भक्त होगा। ये बातचीत में प्रवीण और व्यवहार कुशल तथा समझदार होते हैं। जन्म स्थान से दूर इनकी उन्नति होगी।
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल अष्टमीं को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, चांदी के भाव में तेजी होगी। गुड, खांड, लालमिर्च, सरसों के भाव में उछाल आयेगा। शेष वस्तुओं के भाव कल की चाल पर चलेंगे। बादाम, मीन, पिस्ता, छुहारा में मंदी की चाल चलेगी। भाग्यांक 2789 है।
