आज का राशिफल- 1 सितम्बर 2025: सप्ताह का पहला दिन सोमवार इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ
Aaj Ka Rashifal 1 September 2025:आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन तय होता है। जानते हैं 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
दैनिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटोः
Today Horoscope: आज का दिन सोमवार हैं। जो भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि यदि इस दिन सच्चे भाव से शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो प्रभु शीघ्र ही प्रसन्न होते है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आर्थिक प्रयास सफल होंगे। स्त्री जाति की चिन्ता रहेगी। मन में विशेष प्रसन्नता का अनुभव होगा। जोखिम के कार्यो से दूर रहें।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Birthday Horoscope 23 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा रहेगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और आय के स्रोत
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें किसकी बदलेगी किस्मत
वृषभ-
इच्छित योजना के लिये कार्य योजना में बदलाव संभव है। मनोरंजन आदि के अवसरों लाभ होगा। यश, मान सम्मान प्राप्त होगा। धैर्य से काम लें।
मिथुन-
व्यय की अधिकता से मन असंतुष्ट रहेगा। परिश्रम अधिक करना होगा। समय के स्वरूप को देखकर कार्य करना हितकर रहेगा। मित्र मिलन होगा।
कर्क-
अचानक धन लाभ, कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। दैनिक कार्य में लगन व आस्था रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
सिंह-
उच्चाधिकारियों का सहयोग समय पर मिलने का योग है। राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। मानसिक सुखं शांति की प्राप्ति होगी। श्रम अधिक होगा।
कन्या-
खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। मानसिक संतोष बना रहेगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता।
तुला-
चिन्ता का निवारण होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेगा। संतान तथा रोगी की चिन्ता रहेगी। कारोबारी यात्रा आदि का योग प्रबल है।
वृश्चिक-
वाणी पर संयम रखें। लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। अधिक साहस व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
धनु-
मित्रता उपयोगी रहेगी। व्यवसायिक कामकाज की रूपरेखा करेगी। निजी दायित्वों की पूर्ति होगी। परिश्रम होगा। पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी।
मकर-
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अतिथि आगमन होगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कार्य की रूपरेखा बनेगी। विवादों से बचना हितकर रहेगा।
कुम्भ-
वाहन सुख प्राप्त होगा। खानपान पर संयम रखें। मतभेद दूर होने से रिश्ते मजबूत होंगे, कामकाज की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कामकाज बनेगा।
मीन-
परिश्रम अधिक करना होगा। शत्रु बाधायें दूर होंगी। जिद में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। रूखे व्यवहार से मित्र नाराज होंगे।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक लंबे कद का परिश्रमी, साहसी, विनम्र तथा निडर, होगा। जातक भाग्यशाली होगा। माता पिता भाई बहिनों आदि का ख्याल रखने वाला होगा। साथ ही मामा नाना के अलावा पूरे परिवार का ध्यान रखेगा, न्यायप्रिय होगा। स्वतंत्र कार्य द्वारा जीवन यापन करेगा।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद शुक्ल नवमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू जौ, चना, मॅूग, बाजरा, ज्वार, आदि में मंदी होगी। जीरा, धनियां, सौंप, में तेजी रहेगी। रूई, कपास, सरसों, के भाव में तेजी रहेगी। भाग्यांक 4632 है।
