आज का राशिफल 09 नवम्बर 2025: आज का दिन मेष राशि से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? यहां जानिए
Today Horoscope 9 November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है।
Today Horoscope 09 November 2025: आज का दिन रविवार हैं। जो सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से निरोगी शरीर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
अटकी योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं, दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, नौकरी एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे।
वृषभ-
विवाह की चर्चाएं आगे बढ़ेंगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, नवीन योजनाओं पर विस्तार होगा, प्रगतिवर्धक समाचार मिलेगा।
मिथुन-
नया घर खरीदने या घर की साज सज्जा कराने का मन बनेगा, मेहमानों के कारण व्यस्तता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, कामकाज में शिथिलता रहेगी।
कर्क-
निर्धारित कार्यक्रमों को बदलना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बनेगी, व्यर्थ की चिन्ता एवं मानसिक तनाव रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी।
सिंह-
लिये गये फैसले बदलने की संभावना है, भौतिक सुख सुविधा पर खर्च होगा, पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी,आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।
कन्या-
धीमी गति के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी, सुख, संतोष मिलेगा, व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें, समस्या हल होगीं।
तुला-
कारोबारी विस्तार की योजना सफल होगी, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो का लाभ होगा, वाहन के प्रयोग में सतर्कता बांछनीय, विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक-
जिद में लिये गये फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, शिक्षा के कार्यो में संतोष रहेगा, उन्नति का योग है।
धनु-
लोग आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, शत्रु वर्ग पराजित होगा, प्रियजनों के कारण भावनात्मक पीड़ा होगी।
मकर-
पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, पत्नी का सुख सहयोग रहेगा, मित्र मिलन होगा।
कुम्भ-
समय पर तौर तरीकों में बदलाव कर लें, लाभ मिलेगा, धीमी गति से चल रही योजना में तेजी आयेगी, आलस्य का अनुभव होगा, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा।
मीन-
अधिकारियों से मेलजोल बढे़गा, संतान पक्ष का सुख मिलेगा, मनोनुकूल कार्य होगा, लेखन तथा अन्य कार्यो में रूचि रहेगी।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, अपने कार्यो के प्रति सजग रहने वाला होगा, दयालु, स्वाभाव के कारण सभी को लोकप्रिय होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त करेगा, मनोरंजन का शौकीन होगा, माता पिता का भक्त होगा।
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से अरंडी, सरसों, तिल, तेल, सोयाबीन, रूई, कपास, नारियल, कन्या, बादाम, छुहारा, में मंदी की चाल चलेगी। भाग्यांक 3062 है।
Aaj ka rashifal 09 november 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign