Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज का राशिफल- 01 नवम्बर 2025: देवउठनी एकादशी पर इन 3 राशि वाले व्यापार में पाएंगे लाभ

Aaj Ka Rashifal 01 November 2025: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया आप कर सकते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 01, 2025 | 12:05 AM

01 नवम्बर का राशिफल (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Today Horoscope: आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा, आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व भी है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

नई जिम्मेदारी आने से आप परेशान हो सकते हैं, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा, पुराने मित्र एवं रिश्तेदारों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 14 March: शनिवार को इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Birthday Horoscope: 13 मार्च को जन्मे लोग हो जाएं तैयार, 2026 में मिलने वाली है अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी!

Aaj Ka Rashifal 13 March: मकर को मान-सम्मान, वृश्चिक के पूरे होंगे मांगलिक कार्य; जानें शुक्रवार का राशिफल

Birthday Horoscope: 12 मार्च को जन्मे लोगों के लिए सुख-समृद्धि का योग, वाहन चलाने में बरतें सावधानी!

वृषभ-

कार्यक्षेत्र में विपरीत हालात का सामना करना पड़ेगा, किसी मूल्यवान वस्तु की चोरी या गुमने से मन में दुख होगा, किसी रिश्तेदार के आने के कारण व्यस्तता बढ़ेगी।

मिथुन-

कामकाज में देरी से चिन्ता होगी, जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलने पड़ सकते हैं, रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा, व्यापारिक लाभ होगा।

कर्क-

धीमी शुरूआत के बावजूद कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, झुककर कार्य लेना आपके लिये हितकर रहेगा, समय देखकर कार्य करें।

सिंह-

मेहमानों के कारण कार्यक्रमों में बदलाव की संभावना है, जीवनसाथी की चिन्ता रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो को अभी टाल देना लाभकारी रहेगा।

कन्या-

निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ सकती है, नया घर खरीदने का मन बनेगा, व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा, जोखिम भरे कार्यो से दूर रहें।

तुला-

मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, अटकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं,सर्विस में जिम्मेदारी के कार्य होंगे, अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक-

दौड़धूप से स्वास्थ्य प्रभावित होगा, विवाह की चर्चाओं में प्रगति होगी, संबंधों में निकटता आयेगी, पारिवारिक सुख रहेगा।

धनु-

पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, जोखिम के कार्यो से दूर रहें, छोटी मोटी समस्याओं के समाधान के लिये प्रयास हितकर रहेगा, अनावश्यक व्ययभार बढ़ेगा।

मकर-

सार्वजनिक जीवन में मान सम्मान बढेगा, कामकाज को लेकर व्यस्त रहेंगे, संतान के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा, नियमितता बनी रहेगी।

कुम्भ-

किसी की सिफारिश से अटके कार्य शीघ्र बनेंगे, नाराज चल रहे लोगों को अभी मनाना मुश्किल होगा, पारिवारिक स्थिति को देखकर कार्य करें।

मीन-

दिखावे के कारण कर्ज की स्थिति बन सकती है, किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा, नियमितता बनी रहेगी, यश प्राप्त होगा।

आज जन्म लिये बालक का फल:

आज जन्म लिया बालक सुन्दर सुशील, हंसमुख मिलनसार होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, भूमि भवन मकान, आदि का सुख मिलेगा, नौकरी एवं व्यापार दोनों में अच्छी उन्नति करेगा, आय के एक से अधिक साधन प्राप्त करेगा, धार्मिक भावना कम रहेगी।

व्यापार भविष्य:

कार्तिक शुक्ल एकादशी को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, आदि धातुओं में जोरदार तेजी होगी, आज के भाव सम रहेंगे, तेल में उठाव होगा, भाग्यांक 3773 है।

Aaj ka rashifal 01 november 2025 today horoscope insights for your lucky zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 01, 2025 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.