Hartalika Teej 2026: छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी, 14 सितंबर को भूलकर भी न करें ये गलतियां

Hartalika Teej: हरतालिका तीज का पर्व अखंड सौभाग्य से जुड़ा महापर्व है। लेकिन इस दिन छोटी चूक से भी पूजा अधूरी रह सकती है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन किन गलतियों से बचना जरूरी है।
 Hartalika Teej Puja Rules
हरतालिका तीज व्रत नियम (सौ.जैमिनी)
Published on
Updated on

Hartalika Teej Puja Rules : सोमवार, 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। हरतालिका तीज का पर्व अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन से जुड़ा महापर्व है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती है। वैसे तो इस व्रत के नियम बहुत साधारण हैं, लेकिन इस दिन छोटी चूक से भी पूजा अधूरी रह सकती है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन किन गलतियों से बचना जरूरी है।

हरतालिका तीज के दिन किन कार्यों को भूलकर भी न करें

काले रंग के साड़ी या चूड़ियां पहनने से दूर

इस दिन काले या अत्यंत गहरे रंग के कपड़ों से परहेज करना चाहिए। इसके बजाय लाल, हरे या पीले रंग के शुभ वस्त्र पहनना अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

गुस्सा और वाद-विवाद करने से बचे

हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं के पूरे दिन व्रत रखते हुए शांत रहना चाहिए। इस दिन परिवार के सदस्य या फिर किसी बाहरी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद या क्रोध करने से बचना चाहिए। मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भावना नहीं आनी चाहिए।

अनाज का सेवन गलती से न करें

हरतालिका तीज व्रत के दिन अनाज का सेवन करने की मनाही होती है। साथ ही, इस दिन व्रती को फल भी नहीं खाने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज पर फल खाने से अगला जन्म बंदर का होता है।

तामसिक भोजन से परहेज

हरतालिका तीज अगले दिन व्रत का पारण करते समय तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

सोने से बचना चाहिए

शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए इस दिन सोने से भी बचना चाहिए। खाली समय में भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण, भजन, मंत्र और जाप करें।

कथा सुनना न भूलें

इस दिन विधि-विधान से पूजा के बाद के बाद कथा सुनना ना भूलें। पूजन के दौरान हरतालिका तीज की व्रत कथा का पाठ करना विशेष रूप से फलदायी मना जाता है।

अपने से बड़े-बुजुर्गों का न करें अपमान

शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि इस दिन व्रती को अपने से बड़े-बजुर्गों सहित छोटों का भी अपमान नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपने व्रत का फल नहीं मिलता है।

 Hartalika Teej Puja Rules
धरती को बचाने के लिए विष्णु ने क्यों लिया था वराह अवतार? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com