20 नवंबर को बनेंगे 7 शुभ संयोग; देवउठनी एकादशी से भीष्म पंचक तक, जानें इस दिन दान-पुण्य का धार्मिक महत्व

Chaturmas Samapan 2026: 20 नवंबर 2026 को शुक्रवार के दिन सात धार्मिक संयोग बनने का योग है। देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक, चातुर्मास समापन और रवि योग समेत 7 शुभ संयोग बनेंगे। जानें पूजा का समय-
20 November 2026: 7 Auspicious Yogas
सात धार्मिक संयोग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 20 नवंबर 2026 को शुक्रवार के दिन सात धार्मिक संयोग बनने का उल्लेख है।

  • इस दिन देवउठनी एकादशी और चातुर्मास का समापन होगा।

  • कार्तिक शुक्ल एकादशी से पांच दिवसीय भीष्म पंचक की शुरुआत होगी।

  • शुक्रवार होने से माता लक्ष्मी की पूजा और व्रत का भी विशेष महत्व रहेगा।

  • इस दिन रवि योग और कंस वध दिवस का भी धार्मिक संयोग बताया गया है।

20 november 2026 shubh sanyog: 20 नवंबर, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक, चातुर्मास का समापन और रवि योग समेत 7 शुभ धार्मिक संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि इन विशेष अवसरों पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, व्रत, जप, तप तथा दान-पुण्य करने से पुण्य प्राप्त होता है।

पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह तक रहेगी और इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए भगवान विष्णु की पूजा और एकादशी व्रत का विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं 20 नवंबर को कौन-कौन से सात शुभ संयोग बन रहे हैं और इनका धार्मिक महत्व क्या है।

20 नवंबर को बनेंगे ये 7 शुभ धार्मिक संयोग

1. देवउठनी एकादशी

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाएगीै। धर्मो के अनुसार देवउठनी एकादशी का व्रत रखने और भगवान विष्णु का स्मरण करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

20 November 2026: 7 Auspicious Yogas
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं? घर पर और कहां कर सकते हैं पवित्र स्नान

2. चातुर्मास का समापन

देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागृत होते हैं। चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इसके समापन के बाद शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है।

3. कंस वध दिवस

पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा के अत्याचारी राजा कंस का वध किया था। कंस भगवान श्रीकृष्ण का मामा था। उसके अत्याचारों से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण ने उसका अंत किया था।

4. भीष्म पंचक का आरंभ

कार्तिक शुक्ल एकादशी से भीष्म पंचक व्रत की शुरुआत होती है। यह पांच दिनों तक चलता है और कार्तिक पूर्णिमा को समाप्त होता है। मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद बाणों की शय्या पर लेटे पितामह भीष्म ने भगवान श्रीकृष्ण के अनुरोध पर पांडवों को धर्म, राजधर्म और मोक्ष से जुड़ा ज्ञान दिया था। इस दौरान स्नान, दान, जप और तप करने का विशेष महत्व है।

5. शुक्रवार व्रत

20 नवंबर को शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा का भी विशेष संयोग रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार का व्रत करने और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करने से सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है।

20 November 2026: 7 Auspicious Yogas
Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर को मनेगी देवताओं की दिवाली, जानें दीपदान का सटीक शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

6. माता लक्ष्मी की पूजा

शुक्रवार और प्रदोष काल के संयोग में माता लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। दिए गए मुहूर्त के अनुसार, शाम 5 बजकर 26 मिनट के बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है। पूजा के दौरान कमल के फूल, कमलगट्टा, शंख और पीली कौड़ियां अर्पित करने की परंपरा है। माता को खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग भी लगाया जाता है।

7. रवि योग

पंचांग के अनुसार 20 नवंबर को पूरे दिन रवि योग भी बन रहे है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस योग में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य और शुभ संकल्प किए जाते हैं।

कब करें भगवान विष्णु की पूजा?

देवउठनी एकादशी पर सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। उन्हें पीले फूल, फल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें। इसके बाद विष्णु मंत्र का जाप करें और एकादशी व्रत की कथा सुनें। शाम को घर में दीपक जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करें।

दिए गए पंचांग के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा का समय सुबह 6 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक बताया गया है। व्रत का पारण 21 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट के बीच है।