हैवानियत: दिव्यांग युवक को घर में घसीटा, सिर फोड़ा…फिर पीट-पीटकर मार डाला
राजस्थान के सीकर जिले में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी हुई। युवक दिव्यांग बताया जा रहा है। युवक को आरोपी जबरन घर के अंदर घसीटकर ले गया और पीटने के बाद बेसुध हालत में बाहर फेंक दिया।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
प्रतीकात्मक तस्वीर- हत्या
जयपुर : राजस्थान के सीकर से हैवानियत की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दिव्यांग युवक की बड़ी ही बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना शहर के कचियागढ़ बगीची की है। यहां शनिवार देर शाम को मामूली झगड़े में एक दिव्यांग युवक को आरोपी ने पहले पीटना शुरू किया फिर घर के अंदर घसीटते हुए लेकर चला गया। और उसे इस कदर पीटा कि युवक की जान ही चली गई।
घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची तो युवक घर के बाहर ही बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंची तो जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
दीवार में भिड़ाकर सिर फोड़ा, बेसुध होने पर फेंक दिया
आरोपी ने दिव्यांग युवक को पीटने के साथ पहले उसका सिर दीवार में भिड़ाकर फोड़ दिया। उसके माथे से खून निकल रहा था लेकिन उसकी हैवानियत कम नहीं हुई और वह उसको घसीटता हुआ एक घर के अंदर लेकर चला गया। आरीपी युवक को तब तक पीटता रहा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया। बेहोश होने के बाद वह उसे घर के बाहर ही सड़क पर फेंककर भाग गया।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
