फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नागौर : सोमवार को नागौर के मुंडवा के पास एक ट्रक और पिकअप में टक्कर होने से एक दुखद हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, नागौर से कुचेरा की ओर जा रही सब्जियों से भरी पिकअप मुंडवा में बड़ा माता मंदिर के पास घने कोहरे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। मुंडवा पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी नागौर सुमित कुमार ने बताया कि घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल सुनील सांखला को आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुचेरा निवासी सुरेश सांखला और रमजान के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के शवों को मुर्दाघर ले जाया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आगे की जांच जारी है।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि हादसे के शिकार लोग लोडिंग जीप से नागौर से सब्जी लेकर कुचेरा की तरफ जा रहे थे। तभी मारवाड़ मूंडवा में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे-58 पर सामने से आ रहे ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त लोडिंग जीप में ड्राइवर सहित 6 लोग सवार थे। हादसे में लोडिंग जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त बताई जा रही है।
देश की ताजा खबरों की जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हादसा इतना भयानक था कि लोडिंग जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मूंडवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से सभी को नागौर रैफर कर दिया। घायलों में से तीन की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।