राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेजता था खुफिया जानकारी…कई चौंकाने वाले खुलासे
राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में एक पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाक की एजेंसी ISI को भारत की संवेदनशील जानकारियां उपलब्ध कराता है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पाकिस्तानी जासूस (सौजन्य- सोशल मीडिया)
जयपुर: पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान सीमा पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। आतंकी हमले के बाद NIA को मामले की जांच सौंपी गई है। इस दौरान इंटेलीजेंस भी पाक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी बीच राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि वह ISI के लिए काम करता है और यहां की खुफिया और संवेदनशील जानकारियां पाक को उपलब्ध कराता था।
टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जैसलमेर में पर पकड़े गए इस जासूस का नाम पठान खान बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया था। इंटेलिजेंस को उसपर जासूसी का शक था।
2013 में पाकिस्तान भी गया था
आरोपी पठान खान ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बतयाा कि 2013 में वह पाकिस्तान भी गया था जहां वह पाक की खुफिया एजेंसी के अफसरों से भी मुलाकात की थी। पाकिस्तान के अधिकारियों ने उसे पैंसों का लालच दिया और भारत की खुफिया जानकारी साझा करने को कहा था। यही नहीं आरोपी को जासूसी की ट्रेनिंग भी दी गई। ट्रेनिंग के बाद भी वह पाकिस्तान जाता रहा और आईएसआई के अधिकारियों से मिलता रहा। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां भी पाकिस्तानी हैंडलर्स को शेयर करता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
ISI अफसरों को दिया भारत का सिम
आरोपी पठान खान ने पाक हैंडलर्स को केवल भारत की संवेदनशील जानकारियां ही नहीं उपलब्ध कराईं बल्कि उनको भारत का एक सिमकार्ड भी दे रखा था। इसके जरिए वह आईएसआई अधिकारियों के साथ संपर्क करता था। आरोपी पठान खान से राजस्थानी इंटीलिजेंस के अधिकारी और भी जानकारियां हासिल करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।
राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
