Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लव जिहादियों की अब ख़ैर नहीं! राजस्थान सरकार ला रही है सख्त कानून, सलाखों के पीछे गुजर जाएगी जिंदगी

Rajasthan Conversion Bill: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने विधानसभा सत्र से पहले कुछ संशोधनों के साथ 'राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025' को मंजूरी दे दी है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 01, 2025 | 03:54 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी सरकार ने विधानसभा सत्र से पहले कुछ संशोधनों के साथ ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025’ को मंजूरी दे दी। इस विधेयक के नए मसौदे में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कड़े प्रावधान शामिल हैं, जिनमें दोषियों को आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।

इस विधेयक में ‘घर वापसी’ यानी मूल धर्म में वापसी को धर्म परिवर्तन की परिभाषा से बाहर रखा गया है। सरकार इस विधेयक को सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश करने को तैयार है। संख्याबल के लिहाज से देखा जाए तो इस बिल का पारित होना भी लगभग तय है।

विधेयक में क्या-क्या प्रावधान?

राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025 में बलपूर्वक, कपटपूर्ण तरीके से या विवाह के माध्यम से धर्मांतरण कराने वालों के लिए 7 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और लाखों रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा, सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सज़ा और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है।

सम्बंधित ख़बरें

पिता चलाते हैं परचून की दुकान…बेटे ने UPSC परीक्षा में किया कमाल, पढ़ें AIR 340 लाने वाले कार्तिक की कहानी

एग्जाम में मिला जीरो…सरकारी नौकरी में बने हीरो, राजस्थान सरकार की अजीबो-गरीब भर्ती

मिडिल ईस्ट वॉर में पहली भारतीय मौत! ओमान पोर्ट पर ईरानी मिसाइल के शिकार हुआ नागौर का युवक, शव की तलाश जारी

क्या है HPV वैक्सीन? PM Modi आज करेंगे लॉन्च, जानिए क्यों मानी जा रही बड़ी हेल्थ पहल

राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025 आगामी विधानसभा सत्र में सदन में पेश किया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इस विधेयक के मसौदे को अपनी मंज़ूरी दे दी है, जिससे अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई को और मज़बूत करने की उम्मीद है।

क्या कुछ बोले विधिक कार्य मंत्री?

विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025’ का मुख्य उद्देश्य मिथ्या निरूपण, धोखाधड़ी, बल, अनुचित प्रभाव या प्रलोभन के माध्यम से किए गए धर्मांतरण को रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून के प्रावधान मूल धर्म में वापसी यानी ‘घर वापसी’ पर लागू नहीं होंगे। नए कानून के तहत, विवाह के माध्यम से जबरन धर्म परिवर्तन को अवैध घोषित कर शून्य माना जाएगा।

प्रस्तावित ‘राजस्थान विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक-2025’ के तहत, अवैध धर्मांतरण को संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इस विधेयक में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने वालों के लिए न्यूनतम 7 वर्ष से अधिकतम 14 वर्ष तक की सजा और कम से कम 5 लाख रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की निर्मम हत्या के दोषी को फांसी की सजा, कोर्ट ने कहा- “समाज में बना रहे कानून का भय”

वहीं, यदि यह अपराध किसी नाबालिग, दिव्यांग, महिला या एससी-एसटी वर्ग के विरुद्ध किया जाता है, तो न्यूनतम 10 वर्ष से अधिकतम 20 वर्ष तक की सजा और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव किया गया है। यह विधेयक अवैध धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।

Rajasthan government to bring strict law against religious conversion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 02:57 PM

Topics:  

  • Bhajanlal Sharma
  • Rajasthan
  • Rajasthan News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.