-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Government Pwd Engineer Huge Wealth Crore Worth Audi Bungalow Royal Secrets
Rajasthan: सरकारी इंजीनियर निकला करोड़ों की दौलत का मालिक, ACB के ऑपरेशन ‘ऑडी’ में खुले कई शाही राज
- Written By: सौरभ शर्मा
राजस्थान के इंजीनियर हरिप्रसाद मीणा पर ACB के ऑपरेशन 'AUDI' के तहत जांच जारी है। जयपुर के दूदू में लोक निर्माण विभाग (PWD) के इंजीनियर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

PWD इंजीनियर हरिप्रसाद मीणा पर ACB के ऑपरेशन 'AUDI' के तहत कार्रवाई जारी
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक सरकारी इंजीनियर की शाही जिंदगी ने सभी को हैरान कर दिया है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हरिप्रसाद मीणा के पास ऑडी, फोर्ड एंडेवर व स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ियां, फार्म हाउस, लग्जरी अपार्टमेंट और विदेश यात्राओं का शौक है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ‘ऑपरेशन ऑडी’ के तहत कार्रवाई में सामने आया कि उन्होंने अपनी वैध आय से करीब 200 फीसदी ज्यादा संपत्ति जुटाई। यह आंकड़ा करीब 4 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है। एसीबी ने मीणा को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसकी संपत्तियों की गहन जांच चल रही है।
हरिप्रसाद मीणा और उनके परिवार के नाम पर 19 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जिन संपत्तियों और वाहनों के लिए भारी लोन लिए, उन्हें बेहद कम समय में चुकता भी कर दिया। इस पैटर्न ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया और मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की छानबीन तेज कर दी गई है।
जांच में सामने आया शाही रहन-सहन
सम्बंधित ख़बरें
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
ACB ने बताया कि मीणा के पास दो ऑडी कार, स्कॉर्पियो, फोर्ड एंडेवर और एक रॉयल एनफील्ड बाइक है, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। उन्होंने विदेश यात्राओं और महंगे होटलों में रहने पर 45 लाख रुपए खर्च किए। जयपुर के महल रोड स्थित यूनिक एम्पोरियम और यूनिक न्यू टाउन में खरीदे गए तीन लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा दौसा जिले के लालसोट तहसील में उनका एक आलीशान फार्म हाउस भी है।
राजस्थान की अन्य जरूरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ACB की कार्रवाई और चल रही जांच
एसीबी के ऑपरेशन ऑडी के तहत जयपुर, दूदू और लालसोट के कई स्थानों पर तलाशी ली गई। मीणा के कार्यालय, जयपुर के महल गांव रोड, वीआईटी रोड और जगतपुरा स्थित संपत्तियों के अलावा उनके गांव बागड़ी में फार्म हाउस भी जांच के घेरे में है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के यहां क्लिक करें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। एसीबी की कार्रवाई अभी भी जारी है और कई अन्य खुलासों की उम्मीद की जा रही है।
Rajasthan government pwd engineer huge wealth crore worth audi bungalow royal secrets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार
Jul 14, 2026 | 09:46 PMFlax Seeds: क्या ये छोटा-सा बीज महिलाओं की कई बड़ी परेशानियों का समाधान है? डॉक्टर ने बताया सेवन का सही तरीका
Jul 14, 2026 | 09:37 PMसागर में 8 साल बाद गोलीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jul 14, 2026 | 09:34 PMCCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 09:18 PMआगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत और जिंदगी के फलसफों से सजी कहानी में दिखे विक्रांत मैसी
Jul 14, 2026 | 09:12 PMसिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
Jul 14, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM













