सांसद हनुमान बेनीवाल को पुलिस हिरासत में लिया, दरोगा भर्ती रद्द करवाने के लिए सीएम आवास का करने वाले थे घेराव

राजस्थान पुलिस ने सांसद हनुमान बेनीवाल को हिरासत में ले लिया है। दरोगा भर्ती रद्द करवाने सहित कई अन्य मांगों के लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम आवास का घेराव करने जा रहे सांसद व उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
सांसद हनुमान बेनीवाल को पुलिस हिरासत में लिया, दरोगा भर्ती रद्द करवाने के लिए सीएम आवास का करने वाले थे घेराव
पुलिस हिरासत में हनुमान बेनीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

जयपुर: राजस्थान पुलिस ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सांसद हनुमान बेनीवाल को शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करते समय हिरासत में लिया। बेनीवाल युवाओं से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। सांसद और उनके समर्थकों की विभिन्न मांगों में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का पुनर्गठन और पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द करना शामिल है।

बेनीवाल और उनके समर्थकों को पुलिस आयुक्तालय के बाहर रोकने पर सांसद अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए, लेकिन जब उन्होंने मार्च निकालने की कोशिश की तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्हें सांगानेर सदर थाने ले लाया गया। बेनीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हम पिछले सात दिनों से युवाओं की मांगों को लेकर जयपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

'भर्ती घोटाले में आए मंत्रियों के नाम'

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के दो सदस्य जेल में हैं और ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप' लगातार पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल फर्जी अभ्यर्थियों की धरपकड़ कर रहा है। इसके बावजूद सरकार सुन नहीं रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती घोटाले में मंत्रियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान की गई सभी भर्तियों में घोर अनियमितता की गई थी। हम उन सभी की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

'राजस्थान में बांटी जा रहीं फर्जी डिग्रियां'

बेनीवाल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। विश्वविद्यालयों को फर्जी तरीके से जमीन आवंटित की जा रही है और फर्जी डिग्रियां बांटी जा रही हैं। प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार इन्हीं मुद्दों पर बनी थी, लेकिन पिछले डेढ़ साल से वह चुप है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो आज के मंत्रियों ने कांग्रेस शासन के दौरान आयोजित भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने की कसम खाई थी। अब वे अपने वादे भूल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों को उन वादों की याद दिलाना चाहते थे, लेकिन सरकार के दबाव में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि वे डरेंगे नहीं और विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com