Jodhpur AIIMS Doctor Suicide: जोधपुर स्थित AIIMS में एक रेजिडेंट डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक डॉक्टर की पहचान राज नरेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक डॉक्टर के रूम से कई सिगरेट बरामद हुई हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है।