नमाजियों पर फूलों की बारिश...वायरल हुआ जयपुर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का VIDEO, देखें कैसे मनाई गई ईद

Jaipur में ईद के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल दिखी। हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के सदस्यों ने नमाजियों पर फूलों की बारिश कर 'राम के बिना रमजान नहीं' का संदेश दिया और भाईचारे की मिसाल पेश की।
A Shower of Flowers on Worshippers... Video of Hindu-Muslim Brotherhood in Jaipur Goes Viral
नमाजियों पर हिंदुओं ने की फूलों की बारिश (Image- IANS)
Published on: 
Updated on: 

Hindu-Muslim Unity Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में ईद के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारे का खूबसूरत संदेश देखने को मिला। हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के तत्वावधान में हिंदू समुदाय के सदस्यों ने ईदगाह में नमाज अदा कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर फूलों की बारिश करके उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस पहल ने समुदायों के बीच सद्भाव और एकता का प्रतीक पेश किया।

बच्चों में भी दिखा उत्साह ईद पर बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। ईदी मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

लोग फूट डालकर अलग करना चाहते हैं

फूलों की बारिश कर रहे हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के सदस्य राजेश कुमार शर्मा ने कहा, “सभी को ईद मुबारक। हमारे बीच भाईचारा राजस्थान सहित पूरे हिंदुस्तान में बरकरार रहे। कुछ लोग फूट डालकर अलग करना चाहते हैं, यह गलत है। राम के बिना रमजान नहीं होता और ईद के बिना दिवाली नहीं होती। हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सब एक हैं। हम हिंदू और मुसलमान एक ही परिवार के हैं और एक साथ रहना चाहते हैं।”

पारंपरिक वेशभूषा और सामूहिक नमाज

सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए। बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकों में खास उत्साहित नजर आए। शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग ईदगाह पहुंचे और शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के दौरान हजारों लोगों ने सजदे में सिर झुकाकर अल्लाह की इबादत की और देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना की।

नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हुए त्योहार की खुशियों को साझा कर रहे थे। यह दृश्य हिंदू-मुस्लिम भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव का जीवंत उदाहरण साबित हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com