Watch: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने किया तिरंगे का अपमान, कैमरे में कैद हुई हरकत
गुरुवार 15 मई को राजस्थान की राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में शामिल जयपुर से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य तिरंगे से पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।
- Written By: अक्षय साहू
BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले जयपुर से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार 15 मई को देशभर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इसमें विधायक बाल मुकुंद आचार्य भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ किया कि उनकी हर जगह आलोचना हो रही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तिरंगा यात्रा दोपहर के 12 बजे शुरू हुई। इस दौरान तेज धूप थी और यात्रा में शामिल लोगों को पसीना आ रहा था। विधायक बाल मुकुंद आचार्य को भी पसीना आ रहा था, तो उन्होंने अपने हाथ में रखे तिरंगे से पसीना पोंछ लिया। उनके ऐसा करते ही विवाद शुरू हो गया।
पूरे देश में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा की ओर से पूरे देश में तिरंगा यात्रा काआयोजितकिया जा रहा है। कथित घटना भी राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा की है।
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Accident: जयपुर-अजमेर बायपास पर बेकाबू ट्रॉला ने परिवार को कुचला, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 2 लोग घायल
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
जयपुर में तिरंगा यात्रा में BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य ने तिरंगे से ही नाक पोंछ ली !!#jaipur pic.twitter.com/9Iax5WFq7A — Versha Singh (@Vershasingh26) May 15, 2025
यात्रा में शामिल हवा महल के विधायक बालमुकुंद आचार्य को शहर के भीड़भरे बाजारों और ऐतिहासिक स्थानों से गुजरते समय तिरंगे से कथित रूप से अपना चेहरा पोंछते हुए देखा गया। हालांकि इस कथित वीडियो में ऐसा भी लग रहा है कि विधायक को अपनी गलती का एहसास हुआ तो और उन्होंने अपना चेहरा पोंछने के लिए सादा कपड़े का इस्तेमाल किया। लेकिन इस घटना ने पहले ही ध्यान आकर्षित कर लिया था।
कांग्रेस ने की आलोचना
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। कांग्रेस नेताओं ने इसके लिए विधायक की आलोचना की और इसे ‘शहीदों के बलिदान का अपमान’बताया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा,”तिरंगा देश की शान है, कोई रुमाल नहीं।” कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट करते हुए लिखा, “जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा विधायक बालमुकुंदआचार्य नाक पोंछ रहे हैं। यह भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति गद्दारी है।”
