राजस्थान में रूह कंपा देने वाली घटना, प्रेमी के साथ बैठी महिला को ससुर-जेठ ने लगा दी आग
Rajasthan Crime News: दूदू में महिला और उसके प्रेमी को ससुराल वालों ने जला दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: रंजन कुमार
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
Women Set On Fire With Lover: राजस्थान के दूदू जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम-प्रसंग से नाराज होकर ससुर और जेठ ने एक महिला और उसे प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। दोनों के ऊपर ज्वलंतशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दी। इस आग से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आनन-फानन में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
यह घटना दूदू जिले के मौखमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाडोलाव गांव में शनिवार की देर रात घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कैलाश और महिला गांव के खेत में बनी टपरी (झोपड़ी) में एक साथ बैठे हुए थे। पीड़ित कैलाश ने पुलिस को दिए बयान में महिला के ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों ने दोनों को टपरी में एक साथ देखा। उन दोनों के प्रेम संबंध से नाराज दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर इस भयावह वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने ज्वलंतशील पदार्थ छिड़क कर टपरी में आग लगा दी, जिससे दोनों प्रेमी-प्रेमिका जिंदा जलने की कगार पर पहुंच गए।
आग की लपटें उठती देखकर लोगों को हुई जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, युवक और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इससे महिला के परिजन बेहद नाराज थे। अचानक उठी आग की लपटों और चीख-पुकार से गांव में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से झुलसे दोनों पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश
Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल
Rajasthan: जोधपुर को मिला ₹480 करोड़ का नया टर्मिनल, पीएम मोदी ने लॉन्च की नई UDAN स्कीम, जानें क्या है खासियत
यह भी पढ़ें: मरवा दूंगी तुम्हें…सुनते ही पति ने करा दी प्रेमी से शादी, महिला ने बेटे के बारे में भी नहीं सोचा
पुलिस ने हिरासत में लिए 4 लोग
दोनों घायल प्रेमी और प्रेमिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में 3 से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया है। बताया जाता है कि दोनों लंबे समय से अपने घर की महिला को उस युवक से संबंध समाप्त करने के लिए कह रहे थे। मगर, महिला अपने प्रेमी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। दोनों अक्सर गांव में मिलन-जुलना उसके ससुर और जेठ को काफी चुभता था।
