Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान में आगे बढ़ रहा मॉनसून, आने वाले दिनों में पूर्वी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यहां आने वाले दिनों में कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 28, 2024 | 02:05 PM

(सौजन्य एएनआई)

Follow Us
Follow Us:

जयपुर : देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। राजस्थान में भी मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है जिससे यहां गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश हादसों को कारण भी बन रही है। राज्य में बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने यहां आने वाले दिनों में कई जगह भारी से अति भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तथा पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग के अनेक भागों में बादलों के गर्जन के साथ मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। दौसा में गुरुवार रात को जोरदार बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश पश्चिमी राजस्थान के मारवाड़ जंक्शन, पाली में 72 मिलीमीटर व पूर्वी राजस्थान में मसूदा, अजमेर में 91.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

लगातार बारिश के कारण जोधपुर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में कई इलाकों में जल भराव भी हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।  बारिश के कारण लगभग पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है जिससे यहां लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत भी मिली है। मॉनसून के आने से यहां मौसम भी सुहावना हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल

आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

‘अफवाहें फैलाई गई, लोगों को डराया’, विपक्ष पर PM मोदी का तंज; बोले- सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा देश

Pachpadra Refinery: पीएम मोदी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, लाखों कारों की टंकी होगी फुल

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अनुसार भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 29 जून से दो जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Heavy rain warning in eastern rajasthan till july 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2024 | 01:57 PM

Topics:  

  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.