Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, जलने के बाद सड़क पर तड़पते दिखे लोग, कई घायल

Jaipur Fire Accident Update: जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार को पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 09, 2026 | 05:26 PM

जयपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jaipur Fire Accident In Firecracker Manufacturing Unit: राजस्थान के जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मंगलवार दोपहर एक घर में चल रहे पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अचानक आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। जिनका इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी और विस्फोट हुआ वहां घर के अंदर ही पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। अचानक आग लगने के बाद तेज धमाके हुए, जिसमें तीन लोगों के जलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक का बयान

जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि मौके पर ही तीन लोगों की जलने से मौत हो गई। जबकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस संबंध में SMS अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में अब तक कुल छह लोग लाए गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। बाकी बचे पांच घायलों को तुरंत अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है। सभी घायलों की स्थिति बेहद गंभीर है क्योंकि सभी 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुके हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम घायलों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से किसान की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंका वाहन

जलगांव में भीषण सड़क हादसा: बस, कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में गुजरात के परिवार सहित 6 लोगों की मौत

भंडारा में दर्दनाक हादसा: वैनगंगा नदी में नाव पलटने से दो युवक डूबे, पांच ने तैरकर बचाई अपनी जान

Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान

#WATCH | Jaipur, Rajasthan | A fire broke out in a residential area in the Kho Nagoriyan neighbourhood of ​​Jaipur. Multiple people have been injured. The fire is currently under control. Further details awaited. pic.twitter.com/TzSgMI4DeI — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2026

यह भी पढ़ें- प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज

अवैध पटाखा फैक्ट्री पर होगी कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री अवैध रूप से एक घर में चल रही थी। एडीएम ने कहा कि घर के अंदर अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी और एक गैस सिलेंडर में भी आग लग गई। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और पांच का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि घर में लगभग आठ लोग मौजूद थे, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल था। एडीएम ने आगे कहा कि हम अभी जानकारी जुटा रहे हैं। आग को आस-पास के इलाके में फैलने से रोका जा रहा है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग किस कारण से लगी थी। अवैध यूनिट चलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दिया अपडेट

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि हादसे में झुलसे तीन मरीजों को बर्न वार्ड के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। सभी मरीज करीब 50 फीसदी तक झुलस चुके हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 और लोगों के झुलसने का अनुमान है, जिन्हें अभी इलाज के लिए अस्पताल लाया जाना बाकी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की कोशिश कर रही है।

Four dead several critically injured in jaipur fire accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 05:26 PM

Topics:  

  • Accident
  • Firecrackers Factory

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.