-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Former Vice President Jagdeep Dhankhar Sought Pension From Rajasthan Assembly He Became Mla In 1993
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने की पेंशन की मांग, 1993 में किशनगढ़ सीट से बने थे विधायक
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है। धनखड़ 1993 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक चुने गए थे।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, फोटो- सोशल मीडिया
Jagdeep Dhankhar Demanded Pension: जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा से पेंशन के लिए आवेदन किया है। अजमेर जिले की किशनगढ़ सीट से विधायक होने के नाते उन्हें राज्य विधानसभा से मासिक पेंशन प्राप्त करने का अधिकार है। विधानसभा सचिवालय ने पुष्टि की है कि उनका आवेदन प्राप्त हो गया है और नियमानुसार प्रक्रिया चल रही है।
धनखड़ की उम्र वर्तमान में 74 वर्ष है। राजस्थान के नियमों के अनुसार, उन्हें करीब 42 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलने की संभावना है। राज्य में पूर्व जनप्रतिनिधियों के लिए दोहरी और यहां तक कि तिहरी पेंशन व्यवस्था लागू है। इसका मतलब है कि यदि कोई नेता विधायक और सांसद दोनों पदों पर रह चुका है, तो वह दोनों पदों की पेंशन पाने का हकदार होता है। इसी नियम के तहत कई पूर्व नेता एक साथ अलग-अलग पदों की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की पुष्टि
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जगदीप धनखड़ का आवेदन सचिवालय को मिला है और उसका परीक्षण किया जा रहा है। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि धनखड़ देश के पूर्व उपराष्ट्रपति रहे हैं और आमतौर पर इस स्तर के पदाधिकारी पेंशन या अन्य भत्तों के लिए व्यक्तिगत रूप से आवेदन कम ही करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Dragon के सेट पर Jr NTR के साथ बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट
कौन हैं श्रीलेखा मित्रा? PM मोदी के कथित आपत्तिजनक कार्टून पर विवाद के बाद FIR, एक्ट्रेस ने दी अपनी सफाई
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
कार्यकाल से पहले सौंप दिया था इस्तीफा
ध्यान देने योग्य बात यह भी है कि धनखड़ ने हाल ही में अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया था। उन्होंने 21 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। अपने पत्र में उन्होंने इसका कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बताया था। हालांकि, उनका कार्यकाल अभी बाकी था, जिससे उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
पेंशन को लेकर आवेदन चर्चा का विषय
अब जब वे सक्रिय राजनीति से अलग हो चुके हैं, पेंशन के लिए उनका यह आवेदन एक नई चर्चा का विषय बन गया है खासकर उस समय में जब पेंशन और भत्तों को लेकर जनप्रतिनिधियों पर पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग लगातार तेज होती जा रही है।
यह भी पढ़ें: अब मुंबई से अहमदाबाद… PM मोदी आज देखने जा रहे बुलेट ट्रेन की फैक्ट्री, गिफ्ट में मिलेंगी दो Train
जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर लंबे समय का रहा है। वे न सिर्फ विधायक रहे, बल्कि सांसद, केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उपराष्ट्रपति बनने से पहले भी वे सुर्खियों में रहे थे, खासकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के साथ उनकी तनातनी को लेकर।
Former vice president jagdeep dhankhar sought pension from rajasthan assembly he became mla in 1993
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














