जयपुर में Audi Car ने मचाया कोहराम, कई लोगों को रौंदा, एक की मौत

Audi car Accident: जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। उसके बाद कार ने सड़क किनारे लगे ठेलों और लोगों को कुचल दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Audi car created havoc in Jaipur, ran over several people, one died
दुर्घटनाग्रस्त कार और घटनास्थल पर मौजूद लोग।
Published on
Updated on

Rajasthan News: जयपुर में मानसरोवर क्षेत्र स्थित खरवास सर्किल पर शुक्रवार रात अफरा-तफरी मच गई। तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। फिर कार सड़क किनारे लगे ठेलों और लोगों को कुचलती चली गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 16 से 17 लोग घायल हो गए। घायलों को जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार 30 मीटर तक सड़क किनारे लगे 15 से 20 ठेलों को टक्कर मार चली गई। वहां मौजूद लोग संभल नहीं पाए और एक के बाद एक कार की चपेट में आते गए। थानागाजी निवासी दिलकुश ने बताया कि देशराज खाना खा रहा था, तभी तेज आवाज के साथ कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देशराज का पैर कार के पहियों के नीचे आया, उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

टक्कर से 10 फीट दूर गिरा

मृदुल पवार ने बताया कि वह सूप के ठेले पर बर्तन साफ कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार आई। पलटने का मौका नहीं मिला और कार ने टक्कर मार दी। मृदुल को उछालकर 10 फीट दूर सड़क पर फेंक दिया गया। हादसे में जान गंवाने वाले रमेश ठेले पर दाल-बाटी बनाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रोज की तरह ठेले पर थे, तभी कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। चार गंभीर घायलों को एसएमएस ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार सभी को सिर में गहरी चोटें आई हैं। सीटी स्कैन के बाद उनकी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अन्य घायलों का इलाज जयपुरिया अस्पताल में चल रहा।

मंत्री और विधायक पहुंचे अस्पताल

सूचना मिलते ही चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह जयपुरिया और विधायक गोपाल शर्मा अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। कार को जब्त किया गया और चालक से पूछताछ की जा रही। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारण स्पष्ट पता चल सके। इस हादसे ने फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com