शीतला माता मंदिर मार्ग पर ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 42 घायल,सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Gwalior News: मंदिर की दीवार ढहने से मलबे में दबे लोग,मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल। हादसे पर सीएम ने शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
Gwalior Sheetla Mata Temple road accident
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर दर्दनाक हादसाफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 15 श्रद्धालुओं की मौत।

  • तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, मंदिर की दीवार ढहने से कई लोग मलबे में दबे।

  • हादसे में 42 लोग घायल, घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल होने की जानकारी।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा।

Gwalior Truck Accident : ग्वालियर में शीतला माता मंदिर मार्ग पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों में दो पुलिसकर्मियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और बचाव दल ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

रात 1:30 बजे हुआ भीषण हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में लेते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में 15 लोगों की मौत की पुष्टि

हादसे में घायल लोगों को ग्वालियर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीमें घायलों के उपचार में जुटी हैं। जयरोग अस्पताल के डॉक्टर सुधीर सक्सेना के मुताबिक उनके अस्पताल में 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

Gwalior Sheetla Mata Temple road accident
MP Weather : एमपी में 3 दिन से जारी है आंधी-बारिश का दौर, 15 जिलों में अलर्ट, 20 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंडक

CM मोहन यादव ने जताया दुख, सहायता राशि का ऐलान

हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब का बताया जा रहा ट्रक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल ट्रक पंजाब का बताया जा रहा है। ट्रक चालक और क्लीनर भी पंजाब के निवासी बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में भूसा भरने के लिए आए थे। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया।

Navbharat Live
navbharatlive.com