Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले गिरोह को पकड़ा, गुरदासपुर और बटाला में पुलिस थानों पर हमले का है आरोप

पुलिस ने बताया कि ‘‘बटाला पुलिस ने घनिए के बांगर पुलिस थाना और गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।''

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 29, 2024 | 10:32 PM

पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले गिरोह को पकड़ा, गुरदासपुर और बटाला में पुलिस थानों पर हमले का है आरोप

Follow Us
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब के कुछ पुलिस थानों पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों के लिए जिम्मेदार एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह दावा किया। पंजाब पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान की आईएसआई को इस गिरोह का समर्थन मिला हुआ था और इसके सदस्यों पर पुलिस थानों में हमला करने का आरोप है।   पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बटाला पुलिस ने घनिए के बांगर पुलिस थाना और गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।”

उन्होंने बताया कि आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता अभिजोत सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अर्मेनिया में रह रहे हैप्पी पासियन और शमशेर उर्फ ​​हनी के निर्देश पर काम कर रहे थे। पंजाब पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह ने हिरासत से बचने के लिए टीम पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में गोली लगने से वे दोनों घायल हो गए हैं।   पुलिस महानिदेशक के हवाले से कहा गया, ‘‘इस गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करन के साथ ही पंजाब पुलिस ने राज्य के पुलिस प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की सभी घटनाओं को सुलझा लिया है।”

पांच गिरफ्तार

बयान में कहा गया कि अभिजोत सिंह के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य चार लोगों की पहचान कुलजीत सिंह, रोहित उर्फ ​​घेसी, शुभम और गुरजिंदर सिंह उर्फ ​​राजा के रूप में हुई है। ये सभी बटाला के किला लाल सिंह के निवासी हैं। इसमें कहा गया कि आरोपियों के पास से एक अत्याधुनिक 9एमएम जी-लॉक पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल सहित दो पिस्तौल बरामद की गई हैं।   बटाला स्थित घनिए के बांगर पुलिस थाने पर 12 दिसंबर को रात करीब 10.20 बजे कुछ लोगों द्वारा ग्रेनेड से हमला किए जाने तथा इसके बाद 20 दिसंबर को रात करीब 9.30 बजे गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर भी हमला किए जाने की घटना के कुछ दिनों बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इन घटनाओं के बाद, आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश बना देश के लिए आदर्श मॉडल, बीएलओ को बताया लोकतंत्र की नींव

Baby Do Die Do Collection Day 2: ‘अल्फा’ के सामने ‘बेबी डू डाई डू’ की चुनौती, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू?

मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

देश से संबंधित अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थानों पर हुआ था हमला

गौरतलब है कि हाल के दिनों में पंजाब के कुछ पुलिस थानों पर ग्रेनेड से हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं, हालांकि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।       डीजीपी ने बताया, ‘‘आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।” उन्होंने बताया कि इन मामलों से जुड़े सभी पहलुओं और पूरे आतंकी गिरोह का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के बाद बटाला पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी और लोगों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर की देखरेख में पुलिस दलों ने सभी आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि आगे की जांच जारी है तथा आने वाले दिनों में और लोगों गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में गुरदासपुर में बक्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर एक और धमाका हुआ था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Punjab police arrests five gang associates foils targeted killing plot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 29, 2024 | 10:32 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.