-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Police Arrests Five Gang Associates Foils Targeted Killing Plot
पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले गिरोह को पकड़ा, गुरदासपुर और बटाला में पुलिस थानों पर हमले का है आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
पुलिस ने बताया कि ‘‘बटाला पुलिस ने घनिए के बांगर पुलिस थाना और गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।''

पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले गिरोह को पकड़ा, गुरदासपुर और बटाला में पुलिस थानों पर हमले का है आरोप
चंडीगढ़: पंजाब के कुछ पुलिस थानों पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों के लिए जिम्मेदार एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह दावा किया। पंजाब पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान की आईएसआई को इस गिरोह का समर्थन मिला हुआ था और इसके सदस्यों पर पुलिस थानों में हमला करने का आरोप है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बटाला पुलिस ने घनिए के बांगर पुलिस थाना और गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है।”
उन्होंने बताया कि आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता अभिजोत सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी अर्मेनिया में रह रहे हैप्पी पासियन और शमशेर उर्फ हनी के निर्देश पर काम कर रहे थे। पंजाब पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दो आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह ने हिरासत से बचने के लिए टीम पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में गोली लगने से वे दोनों घायल हो गए हैं। पुलिस महानिदेशक के हवाले से कहा गया, ‘‘इस गिरोह का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ करन के साथ ही पंजाब पुलिस ने राज्य के पुलिस प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की सभी घटनाओं को सुलझा लिया है।”
पांच गिरफ्तार
बयान में कहा गया कि अभिजोत सिंह के अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य चार लोगों की पहचान कुलजीत सिंह, रोहित उर्फ घेसी, शुभम और गुरजिंदर सिंह उर्फ राजा के रूप में हुई है। ये सभी बटाला के किला लाल सिंह के निवासी हैं। इसमें कहा गया कि आरोपियों के पास से एक अत्याधुनिक 9एमएम जी-लॉक पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल सहित दो पिस्तौल बरामद की गई हैं। बटाला स्थित घनिए के बांगर पुलिस थाने पर 12 दिसंबर को रात करीब 10.20 बजे कुछ लोगों द्वारा ग्रेनेड से हमला किए जाने तथा इसके बाद 20 दिसंबर को रात करीब 9.30 बजे गुरदासपुर के वडाला बांगर पुलिस चौकी पर भी हमला किए जाने की घटना के कुछ दिनों बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इन घटनाओं के बाद, आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोस्ट कर इन हमलों की जिम्मेदारी ली।
सम्बंधित ख़बरें
मुंढे का बहाना, दाम बढ़ाना! नागपुर में प्रतिबंध के डर का फायदा उठाकर दोगुने दाम पर बिक रही सुगंधित सुपारी
महाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू
‘जाति नहीं, नेशन फर्स्ट’ के साथ उतरें सांसद-विधायक, नितिन नवीन ने लखनऊ में दिया चुनावी मंत्र
PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
देश से संबंधित अन्य ताजातरीन खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
थानों पर हुआ था हमला
गौरतलब है कि हाल के दिनों में पंजाब के कुछ पुलिस थानों पर ग्रेनेड से हमला किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं, हालांकि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। डीजीपी ने बताया, ‘‘आरोपी अभिजोत सिंह और कुलजीत सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।” उन्होंने बताया कि इन मामलों से जुड़े सभी पहलुओं और पूरे आतंकी गिरोह का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों के बाद बटाला पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तकनीकी और लोगों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुहैल कासिम मीर की देखरेख में पुलिस दलों ने सभी आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि आगे की जांच जारी है तथा आने वाले दिनों में और लोगों गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में गुरदासपुर में बक्शीवाल पुलिस चौकी के बाहर एक और धमाका हुआ था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Punjab police arrests five gang associates foils targeted killing plot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंढे का बहाना, दाम बढ़ाना! नागपुर में प्रतिबंध के डर का फायदा उठाकर दोगुने दाम पर बिक रही सुगंधित सुपारी
Jul 05, 2026 | 07:34 AMमहाराष्ट्र सहकारिता क्षेत्र में बना देश का रोल मॉडल, CM फडणवीस का बड़ा दावा, सहकारी शिक्षा कोष फिर होगा शुरू
Jul 05, 2026 | 07:34 AM‘जाति नहीं, नेशन फर्स्ट’ के साथ उतरें सांसद-विधायक, नितिन नवीन ने लखनऊ में दिया चुनावी मंत्र
Jul 05, 2026 | 07:32 AMPM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
Jul 05, 2026 | 07:28 AMभारत से तनाव के बीच PAK की नई चाल? राष्ट्रपति जरदारी ने डोनाल्ड ट्रंप को लिखी चिट्ठी, मांग लिया ये बड़ा सहयोग
Jul 05, 2026 | 07:18 AMमौसम विभाग ने फिर जताया अनुमान: नागपुर में 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, तापमान में आई गिरावट
Jul 05, 2026 | 07:16 AMAamir Khan 1st Wife: जब रीना दत्ता ने ठुकरा दिया था आमिर खान का प्रपोजल, फिर कैसे बनी लव स्टोरी?
Jul 05, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM










