पंजाब में AAP नेता की हत्या से मचा हड़कंप, बाजार में घेरकर बरसाईं गोलियां, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Ferozepur AAP Leader Murder:पंजाब के फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उनका साथी गंभीर घायल है और पुलिस जांच में जुटी है।
Gurpreet Singh Gopi Murder
AAP नेता गुरप्रीत सिंह गोपी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Punjab AAP Leader Murder: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां फिरोजपुर जिले के ममडोट में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आप नेता अपने एक साथी के साथ बाइक से जा रहे थे, इस दौरान हमलावर आए और उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में  आप नेता की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों ने पहले गुरप्रीत सिंह गोपी की कार का पीछा किया और ममडोट के मुख्य बाजार के पास कार को ओवरटेक करके सामने आए और अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। SSP ने दावा किया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

आप नेता की हत्या से हड़कंप 

पुलिस ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के नगर पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी अपने साथी हरप्रीत उर्फ ​​हैप्पी के साथ बाइक से जा रहे थे। जबकि उनके कुछ साथी उनके पीछे आ रहे थे। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार में हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, साथ ही पीछे आ रही कार पर भी फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत घटना स्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई। जहां, डॉक्टरों ने जांच के बाद गुरप्रीत सिंह गोपी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरप्रीत को आगे के इलाज के लिए लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह गोपी की इस प्रकार दिनदहाड़े हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन भी सकते में आ गया है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के नेता की इस प्रकार हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। 

Gurpreet Singh Gopi Murder
पंजाब में भाजपा की नहीं गल रही दाल, सुनील जाखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

SSP भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस की कई अलग-अलग टीमें नियुक्त की गई हैं। अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश के साथ राजनीतिक दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com