PM मोदी बोले- हमारी मिसाइलें हमला करती हैं तो दुश्मनों को ‘भारत माता की जय’ सुनाई देता है
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मई को आदमपुर एयरबेस से जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मिसाइलें दुश्मनों पर वार करती हैं तो उन्हें भारत माता की जय सुनाई देता है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पीएम मोदी (सौजन्य- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे जहां उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जवानों के साहस और हौसले की प्रसंसा की। पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, हमारी सेना की मिसाइलें जब दुश्मनों पर गिरती हैं तो भारत माता की जय सुनाई देता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जवानों की अदम्य साहस को सलाम करने के लिए आज आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत की वायुसेना का पराक्रम पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा। जब-जब आतंकवाद सिर उठाया तो हमारी उसका सिर ऐसे ही कुचला करेगी।
जब हमारी मिसाइलें दुश्मन के किले ध्वस्त करती हैं…
पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी ड्रोन और मिसाइलें आंतक के सरपरस्तों के किले ध्वस्त करती हैं तो दुश्मन को ‘भारत माता की जय’ सुनाई देता है। हम रात में भी सूरज को रोशन करते हैं तो दुश्मन को ‘भारत माता की जय’ सुनाई देता है। जब हमारी सेनाएं परमाणु बम की धमकी को हवा में उड़ा देती हैं तो भी आसमान में एक ही बात गूंजती है- ‘भारत माता की जय’।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
#WATCH | At the Adampur Air Base, PM Narendra Modi says “When our drones destroy the walls of the enemy’s fort, when our missiles reach the target with a whizzing sound, the enemy hears ‘Bharat Mata Ki Jai’. When we light up the sun even at night, the enemy sees ‘Bharat Mata Ki… pic.twitter.com/U2gBePecem — ANI (@ANI) May 13, 2025
पाकिस्तान में आतंकियों को चैन से बैठने के लिए जगह नहीं बची
पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंकियों के सभी ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। पाक में चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को सेना ने टारगेट करते हुए पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। अब पाकिस्तान में आतंकियों को चैन से बैठने के लिए जगह ही नहीं बची है। इससे आतंकियों के साथ ही आतंक के सरपरस्त भी बौखलाए हुए हैं।
सेना ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सेना ने भारत की माताओं और बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को दुनिया से ही मिटा दिया। जब-जब आतंकवाद का रुख भारत की ओर होगा देश की सेना ऐसे ही बड़े हमले करेगी और उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि आप सभी जवानों ने करोड़ों भारतीयों को गौरवान्वित किया है। हर भारतीयों की मां को गौरवान्वित किया है। आपने इतिहास रचा है और पूरा देश दिल से सेना को सलाम करता है।
भारत माता की जय के नारे लगवाए
पीएम मोदी ने सेना के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की सेना हर मोर्चे पर पाकिस्तान से एक कदम आगे रही है। दुश्मनों के हमले नाकाम करने के साथ घर में घुसकर मारा है। अंत में पीएम मोदी ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाए जिससे जवानों का उत्साह और बढ़ गया।
