ठाकुरद्वारा मंदिर के पास हुए धमाके से मचा हड़कंप, बिहार से हत्थे चढ़े 3 आरोपी
अमृतसर के खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में एक विस्फोट होने की सूचना मिली है। दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने मंदिर की ओर एक वस्तु फेंकी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। मामले में 3 को पकड़े जाने की खबर है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
पंजाब के अमृतसर में खंडवाला इलाके के ठाकुरद्वारा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात ग्रेनेड हमला करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार अज्ञात युवकों ने मंदिर के बाहर विस्फोटक जैसा कोई सामान फेंका, जिससे तेज धमाका हुआ। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मंदिर की दीवारें, दरवाजे और शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात ग्रेनेड हमला करने वाले युवकों को ग्रेनेड और हथियार सप्लाई करने वाले 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवकों को बिहार से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब युवक नेपाल भागने की फिराक में थे।