Farmer Protest 2.0: पंजाब किसान और सरकार के बीच वार्ता असफल, डल्लेवाल से मिले पॉजिटिव संकेत; अब इस दिन होगी अगली मीटिंग

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से जगजीत डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के सरवन पंधेर ने प्रतिनिधिमंडल की अगुआई की। 81 दिन से खनौरी बॉर्डर पर अनशन कर रहे डल्लेवाल एम्बुलेंस में चंडीगढ़ पहुंचे थे।
Farmer Protest 2.0: पंजाब किसान और सरकार के बीच वार्ता असफल, डल्लेवाल से मिले पॉजिटिव संकेत; अब इस दिन होगी अगली मीटिंग
जगजीत सिंह डल्लेवाल, फोटो - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

चंडीगंढ़ : किसान आनदोलन 2.0 को लेकर केंद्र सरकार और आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बीते शुक्रवार (14 फरवरी) को चंडीगढ़ में 5वें दौर की मीटिंग की गई। बता दें, 5वें दौर के इस मीटिंग में 28 किसान नेता शामिल हुए थे। माटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर चिंता जताई थी। करीब साढ़े 3 घंटे चली मीटिंग में कोई हल नहीं निकल सका।

डल्लेवाल से मिले पॉजिटिव संकेत, 22 तारीख को अगली मीटिंग

मीटिंग के बाद डल्लेवाल ने कहा कि मीटिंग पॉजिटिव रही। अब अगली मीटिंग 22 फरवरी को होगी। 22 तारीख की मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ हमारी अच्छे माहौल में मीटिंग हुई। हमने किसान नेताओं की सभी मांगें सुनीं। हमने उन्हें किसानों के लिए बजट में लिए गए फैसलों के बारे में बताया। 22 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक आयोजिक की जाएगी। बता दें कि किसान हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP की गारंटी के कानून समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर... 

स्ट्रैचर से कॉन्फ्रेंस हॉल पहुंचे डल्लेवाल

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जगजीत डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा के सरवन पंधेर ने किया। डल्लेवाल, जो कि 81 दिनों से खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर थे, एम्बुलेंस में चंडीगढ़ पहुंचे और स्ट्रैचर पर कॉन्फ्रेंस हॉल में लाए गए। इस बैठक में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क शामिल हुए। बैठक से पहले, सरवन पंधेर ने चेतावनी दी कि यदि हल नहीं निकला, तो किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। अगली मीटिंग 22 फरवरी को होनी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल रेहेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com