-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Bhagwant Mann Will Complete His Five Year Term As Punjab Cm Said Arvind Kejriwal
Punjab: मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करेंगे भगवंत मान, पंजाब सीएम को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान
- Written By: मनोज आर्या
पिछले महीने पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भगवंत मान भाजपा के संपर्क में हैं।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। केजरीवाल ने विपक्षी दलों के उन दावों को खारिज कर दिया कि मान को पद से हटा दिया जाएगा। हालांकि, केजरीवाल ने यह भी कहा कि पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे।
स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी।
16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे भगवंत मान
केजरीवाल ने अमृतसर में पत्रकारों से कहा कि भगवंत मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आज हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। तीन वर्षों में उन्होंने (गुरुओं ने) हमारा मार्गदर्शन किया और लोगों की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। पंजाब के तीन करोड़ लोग नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए एक साथ आए हैं। यह न्याय की लड़ाई है। केजरीवाल ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि वे पंजाब के लोगों की सेवा करते रहें।
सम्बंधित ख़बरें
हाई कोर्ट का आदेश, कर्मचारियों की मांग फिर भी अधर में लटका DA! पंजाब सरकार आखिर क्यों कर रही देरी?
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
भाजपा का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- चुनाव आते ही बन जाते हैं ‘चुनावी हिंदू’
उत्तराखंड की गलती दोहराएगी कांग्रेस! दिग्गज नेता ने दी नसीहत, पंजाब में थाली में परोसी सत्ता गंवा देगी पार्टी
आप प्रमुख ने कहा कि हम यहां पंजाब में लोगों की सेवा करने के लिए हैं, सत्ता के लिए नहीं। आप के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा यह दावा किए जाने के बारे में पूछे जाने पर कि पंजाब के मुख्यमंत्री को जल्द ही बदल दिया जाएगा, केजरीवाल ने कहा कि मान साहब पांच साल पूरे करेंगे, आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे अगले पांच साल भी पूरे करेंगे।
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का दावा
बता दें कि पिछले महीने पंजाब में कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और पाला बदलने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भगवंत मान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में हैं। इससे पहले भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। मान ने दावा किया कि पंजाब के युवाओं को 52,000 सरकारी नौकरियां दी गई हैं तथा राज्य में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में हमने पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ (समृद्ध) बनाने का संकल्प लिया था… हम उस वादे को पूरा करने के लिए नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पंजाब सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद।
Bhagwant mann will complete his five year term as punjab cm said arvind kejriwal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान के अंदर नहीं, बाहर लगेंगे Sony के Earbuds, 37 घंटे की बैटरी और AI Calling के साथ लॉन्च हुए LinkBuds Clip
Jul 14, 2026 | 06:09 AMBirthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल
Jul 14, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज उमस और गर्मी के बीच 9 जिलों में बारिश की वापसी, जानें आपके जिले का मौसम
Jul 14, 2026 | 05:55 AMदिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














