-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Alleged Spy Network Busted In Bathinda Two Accused Arrested
जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, बठिंडा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Bathinda Spy Network: पंजाब के बठिंडा में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामलें में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार (सोर्स-सोशल मीडिया)
Bathinda Spy Network Busted: पंजाब की बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति सोलर पॉवर आधारित खुफिया कैमरा लगाकर सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखते है। आरोप है कि ये लोग उसकी फुटेज और वीडियो पाकिस्तान व कनाडा में बैठे देश विरोधी एजेंटों तक पहुंचाने का काम करते थे।
9 जून को दर्ज हुई थी एफआईआर
पंजाब पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना थर्मल क्षेत्र में दिनांक 9 जून को एक प्राथमिकी (संख्या 66) दर्ज कराई गई थी। जिसके मुताबिक आधिकारिक गोपनीयता कानून और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पता चला कि बठिंडा-मलोट मार्ग पर अंबुजा फैक्ट्री के सामने सरकारी बिजली के खंभे पर मार्च में एक सोलर ऊर्जा (बिना बिजली और तारों के काम करने वाले)आधारित कैमरा लगाया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: चंद्रपुर में गेट पास विवाद में मारपीट, लोहे की रॉड से युवक पर हमला
Gondia News: रावणवाड़ी ट्रक लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भंडारा में दिनदहाड़े 78 वर्षीय वृद्धा से लूट, पुलिस ने 2 घंटे में दोनों आरोपी दबोचे
वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार
इस कैमरे में सिम कार्ड भी लगा था। इस कैमरे के माध्यम से दूर बैठकर किसी भी गतिविधियों को लाइव देखा जा सकता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक कैमरे को बेहद सुनियोजित तरीके से ऐसे स्थान पर लगाया गया था जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सभी गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा सके।
राजस्थान तक हो रही थी निगरानी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन कैमरो के माध्यम से राजस्थान, फाजिल्का और फिरोजपुर सीमा क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी सैन्य वाहनों और सुरक्षा बलों की आवाजाही जैसी संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी रखी जा रही थी। कैमरों में जो वीडियो फुटेज कथित तौर पर पाकिस्तान और कनाडा में बैठे देश विरोधी तत्वो और उनके एजेंटों तक पहुंचाई जा रही थी।
यह भी पढ़ें- बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में महिला-बच्ची समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर इस मामलें को लेकर एक विशेष जांच टीमें गठित की गईं। पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया तंत्र की मदद से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का काम किया और इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
जांच के दौरान 10 जून को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के सराए निवासी अशोक सिंह(उम्र-40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद 14 जून को उसी के गांव से 22 वर्षीय अकासदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अशोक सिंह से पूछताछ के दौरान दो अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी पाई गई है। जिनकी तलाश में लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत
जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
Alleged spy network busted in bathinda two accused arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
Jul 22, 2026 | 04:18 PMबजाज का बड़ा EV दांव, FY28 में आ सकती है पहली इलेक्ट्रिक बाइक, चेतक प्रोडक्शन भी बढ़ेगा
Jul 22, 2026 | 04:16 PMयवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
Jul 22, 2026 | 04:14 PMकम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
Jul 22, 2026 | 04:12 PMठाणे में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई अजित पवार की जयंती, सरकारी कार्यालय से लेकर सड़कों तक उमड़ा जनसैलाब
Jul 22, 2026 | 04:10 PMछात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
Jul 22, 2026 | 04:07 PMBigg Boss 20: सलमान की दबंगई के आगे ‘अनुपमा’ और ‘तुलसी’ का जलवा होगा कम?
Jul 22, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM














