ओम प्रकाश राजभर पर पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- लाखों रुपये में बेचे थे टिकट ..

OP Rajbhar News: पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने यूपी सरकार के कैबिनेट ओम प्रकाश राजभर को हल्के कद का नेता बताया। शिव कुमार बेरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजभर ने लाखों रुपए के टिकट बेचे है।
Shiv Kumar Beria Alleges OP Rajbhar Sold Election Tickets for Lakhs of Rupees
शिव कुमार- राजभर(सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Former Minister Accuses Selling Election Tickets On UP Cabinet Minister OP Rajbhar : पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से हाथ पैर जोड़कर टिकट लिए और उस टिकट को लाखों रुपए में बेच दिया था।

ओम प्रकाश राजभर.. एक हल्के कद के नेता

बुधवार को शिव कुमार ने कहा कि मैं ओम प्रकाश राजभर जैसे नेताओं पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.. मैं इन जैसे नेताओं को अच्छे से जानता हूं। ये वही ओम प्रकाश राजभर हैं, जो पहले कभी अखिलेश यादव के पास आए थे और उनके हाथ पैर जोड़ने लगे.. इसके बाद उनसे टिकट लेकर उसे लाखों रुपए में बेच दिया था।

पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर एक हल्के कद के नेता हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से टिकट लेकर कुछ लोगों को 30 लाख रुपए में तो कुछ लोगों को 35 लाख रुपए में बेचें थे। ओम प्रकाश राजभर का यह सिलसिला लंबे समय चलता रहा है। ऐसे लोगों से आप भला क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे नेताओं की राजनीतिक गंभीरता खतरे में ही रहती है।

ओम प्रकाश राजभर को टिकट देकर गलती

पूर्व मंत्री शिव कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक अखिलेश यादव ने तो बैठक के दौरान खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि हमने ओम प्रकाश राजभर को टिकट देकर गलती कर दी है। और बैठक में जिन लोगों ने ओम प्रकाश राजभर से टिकट खरीदी थी, वो लोग मौजूद थे।

दल बदल का लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि जो टिकट लेकर बेचता हो, उससे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। वैसे भी इतिहास गवाह है कि ओम प्रकाश राजभर चुनाव आने से पहले दल बदलते हैं। उनकी गिनती ऐसे नेताओं में होती है जो हर बार दल बदलने के लिए फेमस होता है। मूलरूप से इन लोगों का काम ही दल बदल करके टिकट लेना और फिर उसे बेच देना होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com