-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Satyapal Malik On Pulwama Attack And Exposing Corruption In Goa
पुलवामा से लेकर…गोवा के करप्शन तक, जब सत्यपाल मलिक के खुलासों से हिला देश
- Written By: Saurabh Pal
Satyapal Malik vs BJP: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। ऐसे में आज उनके बेबाक बयान और उन खुलासों का जिक्र, जिससे पूरा देश हिल गया था।

सत्यपाल मलिक (फोटो-सोशल मीडिया)
Satyapal Malik Death: बिहार, मेघालय, गोवा और जम्मू-कश्मीर के गवर्नर के रूप में सेवा दे चुके सत्यपाल मलिक का मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। 79 वर्ष के मलिक ने दिल्ली की राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें किडनी की बिमारी थी, जिसके चलते पिछले दिनों उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद देश आज उनकी बेबाकी को याद कर रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार आदेश रावल सत्यपाल मलिक की बेबाकी की हमेशा तारीफ करते हैं। वे उन्हें रीढ़ की हड्डी वाला जाट नेता कहते हैं, जो दबाव में कभी झुके नहीं। मलिक हाल के कुछ वर्षों में अपनी पार्टी पर तीखे प्रहार को लेकर चर्चा में रहे। यही वजह रही की उनके बयान हमेशा सुर्खियां बटोरते थे। मलिक ने गोवा में करप्शन और पुलवामा हमले को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे किए की पूरा दिश हिल गया।
सत्यपाल मलिक के बयानों से हिल गई थी पूरी भाजपा
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर पुलवामा में CRPF के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई दर्जन घायल हुए थे। जब यह हमला हुआ था तो उस समय सत्यपाल मलिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे। पद से हटने के बाद मलिक ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर आरोपों के बम फोड़े, जिससे पूरी भाजपा सरकार हिल गई। उन्होंने CRPF के काफिले पर हुए हमले को सिस्टम की लापरवाही बताया। इसके लिए उन्होंने सीआरपीएफ और खास तौर पर केंद्रीय गृहमंत्रालय को जिम्मेदार बताया। उस समय देश के गृहमंत्री मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह थे।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
मलिक ने बताया कि CRPF की तरफ से अपने जवानों के मूवमेंट के लिए विमान उपलब्ध कराने की डिमांड गृहमंत्रालय को भेजी गई थी, लेकिन गृहमंत्रालय के पास CRPF की रिक्वेस्ट पहले तो धूल फांकती रही, इसके बाद अंतिम समय में मना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा CRPF का काफिला जम्मू-कश्मीर जैसी जगह पर सड़क पर चलना नहीं चाहिए। अगर सड़क से मूवमेंट हो रहा है तो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, जो नहीं थे।
पुलवामा हमले के बाद जबमलिक ने पीएम मोदी को किया फोन
सत्यपाल मलिक ने हमले के बाद एक्शन पर बातचीत करते हुए कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया तो व जिम कार्बेट पार्क में थे। मलिक ने बताया कि मैंने पीएम मोदी को घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मुझे चुप रहने और किसी से भी कुछ नहीं बोलने का निर्देश दिया। उनका आरोप है कि जानकारी मिलने के बाद भी पीएम मोदी ने कुछ घंटे जिम कार्बेट पार्क में शूटिंग की।
डोभाल पुलवामा हमले के बाद मलिक से क्या बोले?
मलिक ने कहा था कि प्रधानमंत्री के बाद मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद डोभाल ने भी प्रधानमंत्री की तरह ही चुप रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं तभी समझ गया था कि हमले का ठीकरा पाकिस्तान पर फोड़ कर सरकार चुनावी लाभ लेना चाहती है। मलिक ने इस आतंकी हमले को सुरक्षा एजेंसियों का फेलियर करार दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि पाकिस्तान से कोई ट्रक आए और 300 किलो आरडीएक्स लेकर घूमता रहे, लेकिन इंटेलिजेंस को भनक तक न लगे।
राज्यपाल रहते हुए अपनी ही सरकार फोड़ा भ्रष्टाचार का बम
गोवा के बाद सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया, लेकिन ऐस कम ही देखने को मिलता है कि जिस पार्टी- सरकार ने राज्यपाल बनाया हो, उसी के खिलाफ कोई नेता मोर्चा खोल दे। उन्होंने इंडिया टूडे के इंटरव्यू में गोवा सरकार पर भ्रष्टचार का आरोप लगाया। मलिक के मुताबिक गोवा में भाजपा की प्रमोद सावंत वाली सरकार ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान एक कंपनी से पैसा लिया, इसके बदले में उसे राशन बांटने का अधिकार दिया।
उन्होंने कहा था कि गोवा सरकार कोविड से निपटने में फेल हुई। वहां चल रहे भ्रष्टाचार पर मैंने आवाज उठाई तो मुझे हटा दिया गया। मलिक ने कहा था कि मैं लोहियावादी हूं, चरण सिंह के साथ मैंने वक्त बिताया है। मैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि गोवा में भ्रष्टाचार की जानकारी मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी, लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया।
ये भी पढ़ें-पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, लंबे समय से दिल्ली में चल रहा था इलाज
गोवा के भ्रष्टाचार पर क्या बोले थे मलिक
‘‘ जिस दिन लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, उस दिन गोवा सरकार ने विक्रय केंद्रों को बुनियादी जरूरत की चीजें बेचने की अनुमति नहीं दी, बल्कि उस कंपनी को हर घर जाकर सामान बेचने की इजाजत दी, जिसने गोवा सरकार को पैसे दिए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना काल में खनन से जुड़े ट्रकों को गैरकानूनी ढंग से चलने की अनुमति दी गई।’’
Satyapal malik on pulwama attack and exposing corruption in goa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












