- Hindi News »
- Politics »
- Sachin Pilot Reached Mahakumbh Took Bath In Sangam
सचिन पायलट गुपचुप पहुंचे महाकुंभ…संगम में लगाई आस्था की डुबकी, सियासी अटकलबाजियां तेज
महाकुंभ में आम जनता के साथ देश के बड़े बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी संगम पहुंचकर स्नान किया।
- Written By: Saurabh Pal

सचिन पायलट (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रयागराजः महाकुंभ में आम जनता के साथ देश के बड़े बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी संगम पहुंचकर स्नान किया। उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संगम में स्नान करने की सूचना मिली थी, लेकिन कांग्रेसी अभी तक इंतजार ही कर रहे हैं। इसका कारण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाकुंभ को लेकर की गई टिप्पणी को माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि गंगा में स्नान करने से गरीबी नहीं दूर होगी। धर्म के नाम पर लोगों को बहलाया जा रहा है।
अब सचिन पायलट ने संगम में स्नान किया तो राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई। क्योंकि सचिन पायलट गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। इसके अलावा उनका सियासी कद भी बड़ा है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार संगम में स्नान कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों के बड़े नेताओं में सिर्फ अखिलेश यादव का संगम में स्नान सार्वजनिक है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी महाकुंभ को लेकर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साध रही है। इसके चलते पार्टी के बड़े नेताओं ने अब तक संगम में स्नान नहीं किया। लेकिन सचिन पायलट ने इस परंपरा को तोड़ते हुए खुद महाकुंभ में शामिल होकर नया संदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आज श्रद्धा और आस्था के प्रतीक महाकुंभ में संगम स्नान किया। इस पवित्र अवसर पर देश-प्रदेश की प्रगति एवं खुशहाली की कामना करता हूं।” उन्होंने महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी पर खुशी जताई और इस आयोजन को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर बताया।
महाकुंभ में आज पतित पावनी सलिला के पावन जल का आचमन और संगम तट पर त्रिवैणी घाट पर स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय गंगा मैया,
हर-हर गंगे, हर-हर महादेव! pic.twitter.com/z7ZK0EN8Df — Sachin Pilot (@SachinPilot) February 13, 2025
देश की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, पायलट ने अपने दौरे को पूरी तरह धार्मिक रखा और मीडिया से किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं की। बावजूद इसके, उनके महाकुंभ जाने को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। क्या यह कांग्रेस के भीतर उनकी बढ़ती सक्रियता का संकेत है, या फिर किसी नई रणनीति का हिस्सा? इस पर सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है।
Sachin pilot reached mahakumbh took bath in sangam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













