यूपी में भाजपा को आंख दिखा पाएंगे महाराष्ट्र के आठवले? विधानसभा चुनाव में RPI ने की 25 सीटों की मांग
Ramdas Athawale UP Election: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में हलचल। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी RPI ने बीजेपी से मांगी 25 सीटें, सम्मानजनक सीटें न मिलने पर क्या करेंगे आठवले?
- Written By: गोरक्ष पोफली
रामदास आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया)
RPI Demands 25 Seats: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले अब उत्तर प्रदेश के सियासी अखाड़े में अपनी ताकत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर आठवले ने बड़ा दांव खेलते हुए एनडीए गठबंधन के भीतर अपनी पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, के लिए 25 सीटों की मांग कर दी है।
तैयारी 25 की, उम्मीद सम्मानजनक सीटों की
आठवले का कहना है कि उनकी पार्टी राज्य की लगभग 20 से 25 सीटों पर जोर-शोर से तैयारी कर रही है। हालांकि, मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गठबंधन के भीतर कम से कम 5 से 6 सीटें तो आरपीआई को मिलनी ही चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी आठवले की मांग स्वीकार करेगी या फिर आठवले को भी उसी तरह का समझौता करना पड़ेगा जैसा महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट के साथ देखा जा रहा है।
योगी के काम की तारीफ, पर अपनी शर्तों पर अडिग
रामदास आठवले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि योगी जी ने राज्य में गुंडाराज को खत्म किया है और पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्हें पूरा भरोसा है कि एनडीए गठबंधन 403 में से 300 से अधिक सीटें जीतेगा। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ के पीछे भी रामदास आठवले की 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की ईच्छा हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: साई टेकड़ी तालाब में डूबने से 3 किशोरों की दर्दनाक मौत, तैरने गए 5 दोस्तों में से 2 बचे
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: मिलिंद गृहनिर्माण सोसायटी चुनाव को मिली हरी झंडी, तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ मतदान
कोपरगांव कृषि उत्पन्न बाजार समिति में बवाल, उपसभापति समेत कई सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा
नागपुर विदर्भ में 42 डिग्री तापमान, भीषण गर्मी के बीच स्कूल खोलने का विरोध, 25 जून से सत्र शुरू करने की मांग
VIDEO | Varanasi, Uttar Pradesh: MoS Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) said, “The Republican Party is not demanding too many seats, but we are preparing to contest around 20–25 seats, and we believe that 25 seats should be allotted to the Republican Party within the NDA. That is… pic.twitter.com/1172D6VFlR — Press Trust of India (@PTI_News) June 7, 2026
यह भी पढ़ें: अकोला में व्हीलचेयर नहीं मिली तो बीमार पति को पीठ पर लादकर भटकती रही बेबस पत्नी, डीन ने दिए सख्त जांच के आदेश
क्या यूपी में आंख दिखा पाएंगे आठवले?
महाराष्ट्र के इस नेता के लिए यूपी की राह आसान नहीं है। हालांकि आठवले ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है कि वे गठबंधन को मजबूत रखना चाहते हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे पर उनकी चेतावनी ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। रामदास आठवले ने पहले ही अपने बयान में संकेत दे दिए थे कि यदि उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं, तो वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
अब देखना यह होगा कि क्या बीजेपी नेतृत्व रामदास आठवले की इस मांग को गंभीरता से लेता है या फिर उत्तर प्रदेश की राजनीति में आरपीआई को अपनी जगह बनाने के लिए अकेले ही संघर्ष करना होगा। यह मुकाबला केवल सीटों का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में एक महाराष्ट्रीयन नेता की साख का भी है।
