- Hindi News »
- Politics »
- Keralas First Woman Ips Officer To Become Thiruvananthapuram Mayor Sreelekha R Topples Left Bastion
केरल की पहली महिला IPS बनेंगी तिरुवनंतपुरम की मेयर, आर श्रीलेखा ने लेफ्ट का गढ़ गिराया
- Written By: रंजन कुमार
Thiruvananthapuram Corporation: भाजपा ने तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में जीत हासिल कर एलडीएफ और यूडीएफ को चौंकाया है। निगम में 45 साल के वाम शासन का अंत कर दिया। केरल की पहली महिला आईपीएस मेयर बनेंगी।

आईपीएस आर श्रीलेखा। इमेज-सोशल मीडिया
Who is R Sreelekha: भाजपा ने शनिवार को केरल के तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत ने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को चौंकाया। प्रदेश की सियासत में यह बड़ा उलटफेर था। सूत्रों के अनुसार केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी आर. श्रीलेखा भाजपा की पहली मेयर बनेंगी।
तिरुवनंतपुरम चार दशकों से वामपंथ का गढ़ रहा था। इसे इस बार बार भाजपा ने भेद दिया है। इस हफ्ते केरल में दो चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। शनिवार को नतीजे सामने आए। इन नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में जोरदार जीत हासिल कर माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) से निगम की सत्ता छीन ली। एनडीए ने स्थानीय निकाय में लगातार 45 साल के वाम शासन का अंत कर दिया।
BJP ने 50 वार्डों में दर्ज की जीत
101 वार्डों में से भाजपा ने अकेले 50 वार्डों में जीत हासिल की। एलडीएफ ने 29, यूडीएफ ने 19 और दो वार्ड निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीते। तिरुवनंतपुरम निगम के सस्थामंगलम वार्ड से जीत पाने वाली श्रीलेखा को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए का मेयर पद का चेहरा बन गई हैं। भाजपा के लिए यह अहम जीत है। पार्टी दशकों से कांग्रेस और वाम दलों के नियंत्रण वाले राज्य में अब मजबूत प्रदर्शनत कर रही। श्रीलेखा ने कहा कि मैंने सुना है कि सास्थमंगलम वार्ड में पहले किसी उम्मीदवार ने इतने बड़े अंतर से जीत हासिल नहीं की। हम जनादेश के लिए आभारी हैं। मेयर बनने के सवाल पर कहा कि इस पर पार्टी फैसला करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
कौन हैं श्रीलेखा?
तिरुवनंतपुरम में जन्मी श्रीलेखा जनवरी 1987 में केरल की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं। उन्होंने 3 दशक से अधिक के करियर में राज्य के कई जिलों में पुलिस इकाइयों का नेतृत्व किया। सीबीआई, केरल अपराध शाखा, सतर्कता, दमकल बल, मोटर वाहन विभाग और जेल विभाग में भी सेवा दी। 2017 में उन्हें पुलिस निदेशक (डीजीपी) पद पर पदोन्नत किया गया। वह केरल की पहली महिला डीजीपी बनीं। उन्होंने दिसंबर 2020 में सेवानिवृत्ति ली। उन्होंने 33 साल से अधिक का सार्वजनिक सेवा का करियर पूरा किया।
यह भी पढ़ें: 2026 विधानसभा चुनाव से पहले केरल में हो रहा ‘सेमीफाइनल’, इन 7 जिलों में वोटिंग जारी
सुर्खियों में रहीं भाजपा नेता
सेवानिवृत्ति के बाद श्रीलेखा खबरों में रहीं। खासकर उनके उन बयानों के कारण। उन्होंने अभिनेता दिलीप को 2017 के अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में गलत तरीके से फंसाए जाने का दावा किया। हाल में उन्होंने निलंबित कांग्रेस नेता राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न शिकायत दर्ज करने में देरी पर सवाल उठाया। श्रीलेखा अक्तूबर 2024 में भाजपा में शामिल हुईं और कहा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा मिली।
Keralas first woman ips officer to become thiruvananthapuram mayor sreelekha r topples left bastion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













