असम उपचुनाव से पहले कांग्रेस के काफिले पर हमला, गोगोई ने दे डाली बीजेपी को नसीहत

Assam by-election: असम में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के काफिले पर हमले की घटना सामने आई है, जिसको लेकर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भाजपा पर हमलावर होते दिखे।
Congress convoy attacked
Congress convoy attackedSocial Media
Published on
Updated on

Congress Convoy Attacked in Assam: उपचुनाव से पहले असम से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस ने काफिले पर पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। असल में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के अध्यक्ष गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव भूपेश बघेल को ले जा रहे कांग्रेस के काफिले पर अराजकतत्वों द्वारा पत्थरों से हमला करने करने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत काले झंडे दिखाए जाने और नारेबाजी से हुई। बाद में स्थिति हिंसक हो गई और CRPF को लाठीचार्ज करना पड़ा। दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस की तरफ से आरोप लगा है कि जब दोनों नेता एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए नागांव जा रहे थे। उसी समय यह घटना घटित हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सामगुरी चुनाव क्षेत्र के बरमा इलाके में हुई, जब कांग्रेस नेता 6 अक्टूबर को होने वाले नागांव लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे।

गोगोई ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

इस घटना को लेकर एक्स पर गोगोई ने एक पोस्ट लिखा है। गौरव गोगोई ने X पर लिखा है कि अभी-अभी असम के नागांव में चुनावी रैली में जाते समय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस कार पर पत्थर और बोतलें फेंककर हमला किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मैं यात्रा कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी पहले ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन स्थिति को बिगड़ने दिया गया। भाजपा शासित राज्यों में इस तरह की हिंसा पर भारत निर्वाचन आयोग को मूक दर्शक बने रहना चाहिए। वास्तव में, भाजपा को अपराधियों की भर्ती के लिए एक सेल खोल देना चाहिए।

Congress convoy attacked
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, चौकी के बाहर लोगों का हंगामा

कांग्रेस ने क्या कहा ?

भाजपा के पत्थरबाज गाड़ियों के शीशे तोड़ सकते हैं, लेकिन हमारा हौसला नहीं तोड़ सकते। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस और चुनाव व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के अनुसार, भाजपा समर्थकों ने काले झंडे लहराए और अभियान के इलाके से गुजरने के दौरान वापस जाओ के नारे लगाए।

इसके बाद स्थिति बढ़ गई और कांग्रेस अभियान से जुड़े वाहनों पर कथित तौर पर पत्थर फेंके गए। अब इस मामले में पुलिस जांच और दर्ज होने वाली FIR से यह स्पष्ट होगा कि पथराव में कौन लोग शामिल थे और घटना के पीछे क्या कारण था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com