- Hindi News »
- Politics »
- Bjp Attacks Tmc Over Infighting Dilip Ghosh Says Party Is In Crisis Tarnishing Bengal Image
TMC में घमासान पर बीजेपी का हमला, दिलीप घोष बोले- पार्टी संकट में, बंगाल की छवि कर रही खराब
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
West Bengal News: दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी अब असामाजिक तत्वों के हाथ में है, कोई भी इसे संभाल नहीं सकता। जब इनके सांसद और विधायक आपस में लड़ते हैं, तो इससे राज्य की छवि धूमिल होती है।

दिलीप घोष, फोटो - सोशल मीडिया
बहरामपुर : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो सांसदों, महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी के बीच विवाद के बाद से पार्टी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस विवाद के बीच पश्चिम बंगाल बीजेपी नेता दिलीप घोष ने टीएमसी पर बड़ा हमला बोला है। घोष ने कहा कि टीएमसी अब संकट में है और इस कारण से पूरे बंगाल में सियासी भूचाल का माहौल बन गया है।
दिलीप घोष ने कहा, “पार्टी अब असामाजिक तत्वों के हाथ में है, कोई भी इसे संभाल नहीं सकता। जब इनके सांसद और विधायक आपस में लड़ते हैं, तो इससे राज्य की छवि धूमिल होती है। ये लोग कभी नहीं सुधरेंगे, अब इस पार्टी को समाप्त करना ही पड़ेगा।”
दिलीप घोष की यह प्रतिक्रिया उस वक्त सामने आई जब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी कथित रूप से चुनाव आयोग (ECI) के बाहर आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही मालवीय ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और बनर्जी के बीच पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप में हुई कथित बहस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली और कोलकाता में ज्यादा दूरी नहीं… 58 विधायकों को तोड़ने के बाद अब TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी की नजर
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, 315 मृत BJP कार्यकर्ताओं के परिजनों को मिलेगी नौकरी; ₹5 लाख की सहायता का भी ऐलान
INDIA Block Meeting: 23 दल होंगे शामिल, इन बड़े दलों पर ‘सस्पेंस’ बरकरार; BJP बोली- न कोई मिशन है, न विजन
पश्चिम बंगाल में TMC को दोहरा झटका, पार्षद बप्पादित्य और पूर्व विधायक सुजॉय हाजरा गिरफ्तार; लगे गंभीर आरोप
सौगत रॉय ने क्या कहा?
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ टीएमसी नेता और लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उन्होंने महुआ मोइत्रा को चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर रोते हुए पाया था। उन्होंने यह भी कहा कि बनर्जी द्वारा कीर्ति आजाद के लिए इस्तेमाल की गई भाषा घटिया स्तर की थी और इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।
इस विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने भी ममता बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ की समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक टीएमसी सत्ता में है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, हिंसा और घुसपैठ की जड़ें टीएमसी से जुड़ी हुई हैं और इन समस्याओं से छुटकारा तभी मिलेगा जब ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता से बाहर होगी।
बीजेपी के अन्य नेता भी टीएमसी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। मजूमदार ने कहा, “हजारों लोगों की नौकरियां चली गईं हैं। इसका जिम्मेदार कौन है? ममता बनर्जी और उनकी कैबिनेट।”
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बीजेपी नेताओं का मानना है कि टीएमसी के आंतरिक संघर्ष, भ्रष्टाचार और कुशासन की वजह से राज्य में अव्यवस्था बढ़ रही है। वे लगातार जनता से टीएमसी को हटाकर भाजपा को विकल्प के रूप में चुनने की अपील कर रहे हैं।
Bjp attacks tmc over infighting dilip ghosh says party is in crisis tarnishing bengal image
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले ही मेहरबान हुआ मौसम, मध्य प्रदेश में जून के शुरुआती दिनों में सामान्य से 65% ज्यादा बारिश
Jun 08, 2026 | 10:14 AMMaruti ने दे दिया बड़ा तोहफा, Grand Vitara पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा, Baleno से Invicto तक बंपर डिस्काउंट
Jun 08, 2026 | 10:12 AMगड़चिरोली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सख्त, बोले- दफ्तर नहीं, गांवों तक पहुंचे प्रशासन
Jun 08, 2026 | 10:10 AMपुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
Jun 08, 2026 | 10:08 AMजयपुर में नूरानी मस्जिद सील, तनाव के बीच अतिक्रमण पर एक्शन शुरू; 3,000 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात
Jun 08, 2026 | 09:52 AMदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद जागा संभाजीनगर मनपा प्रशासन; 2 दिनों में 27 मॉल, होटल और अस्पतालों को नोटिस
Jun 08, 2026 | 09:52 AM‘हमेशा लगा कि वह स्पेशल खिलाड़ी हैं’, फ्रेंच ओपन जीतने पर सचिन तेंदुलकर ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को दी बधाई
Jun 08, 2026 | 09:52 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














