- Hindi News »
- Politics »
- Before Bihar Elections Hemant Soren Increase Tejashwi Problems Jmm Demand Create Ruckus In India Alliance
Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बढ़ाई तेजस्वी की मुश्किलें, JMM की डिमांड से इंडिया गठबंधन में मचा घमासान
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही इंडिया गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर सियासी कार्ड खेले जाने लगे हैं। बिहार की सियासत में हेमंत सोरेन की मांग और सख्त रुख ने तेजस्वी यादव के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

तेजस्वी यादव और हेमंत सोरने, फोटो - एक्स
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके साथ ही सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां सभी पार्टियां अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी हैं, वहीं अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने महागठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक में सीटों की मांग कर के नया सियासी समीकरण खड़ा कर दिया है।
JMM ने बिहार चुनाव में एक दर्जन सीटों पर दावेदारी ठोकी है, जिससे RJD) के नेतृत्व वाले गठबंधन में खलबली मच गई है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि गठबंधन में सहमति नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेगी।
JMM की बढ़ती दावेदारी और तेजस्वी यादव की मुश्किलें
हाल ही में हुई JMM की एक अहम बैठक में बिहार की उन सीटों पर चर्चा हुई जहां पार्टी का प्रभाव है। इनमें सीमांचल और झारखंड से सटे विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। भले ही JMM का बिहार में अब तक सीमित राजनीतिक आधार रहा हो, लेकिन पार्टी का दावा है कि कम से कम 12 सीटों पर वह प्रभावशाली स्थिति में है।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के बेगुसराय में बड़ा हादसा! एक साथ 3 दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
1990 की वो रात… जब दिल्ली से आया एक फोन और बिहार के CM बन गए लालू प्रसाद यादव, जानें क्या है पूरी कहानी
ढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
TMC- कांग्रेस विलय की अटकलों पर RJD का बड़ा बयान, कहा- ममता दीदी को कमजोर समझना भूल होगी..
2010 में JMM ने चकाई सीट से चुनाव जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उस समय सुमित कुमार सिंह ने JMM के टिकट पर जीत दर्ज की थी, जो अब स्वतंत्र विधायक हैं और बिहार सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
किन सीटों पर JMM ने जताई दावेदारी?
JMM ने जिन प्रमुख सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है, उनमें शामिल हैं, चकाई, कटोरिया, टरापर, झाझा, बांका, रूपौली, ठाकुरगंज, मनिहारी, बनमंखी, जमालपुर, धमदाहा आदि। इन सीटों की खास बात यह है कि यहां आदिवासी और अल्पसंख्यक वोटर्स की अच्छी-खासी संख्या है।
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या RJD देगी JMM को सीटें?
राजनीतिक जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में RJD और JMM के बीच बातचीत तेज हो सकती है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि झारखंड में JMM ने RJD को समर्थन देकर दरियादिली दिखाई थी। वहां RJD के कुल चार विधायकों में से एक को राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व मिला हुआ है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि RJD कुछ सीटें छोड़कर JMM को साथ बनाए रखने की कोशिश कर सकती है।
Before bihar elections hemant soren increase tejashwi problems jmm demand create ruckus in india alliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे रूट पर रेलवे का मेगा ब्लॉक! नागपुर-पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Jun 13, 2026 | 02:57 PMग्वालियर: डबरा में पुलिस आरक्षक ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा ‘बाय-बाय’
Jun 13, 2026 | 02:55 PMअसम एयरक्राफ्ट क्रैश में 5 जवान शहीद, एयर फोर्स ने दिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Jun 13, 2026 | 02:52 PMश्याम टेलर के दौरे से पहले बैनर-पोस्टरों से पटा इंदौर, शहर की खूबसूरती पर लगा राजनीतिक रंग
Jun 13, 2026 | 02:50 PMस्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
Jun 13, 2026 | 02:45 PMPoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
Jun 13, 2026 | 02:41 PMPranit More Apology: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, बोले- मैं इस नफरत का हकदार हूं
Jun 13, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM














