Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2027 यूपी चुनाव में रहेगा ‘इंडिया’ गठबंधन? अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, बोले- बीजेपी को हराएगा PDA

दिल्ली और हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बीच एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं बनी। कुछ ऐसा ही माहौल महाराष्ट्र चुनाव में भी दिखाई दिया। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने भी...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 03, 2025 | 12:10 PM

अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: हरियाणा महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर लगातार सवालिया निशान लगते रहे हैं। गठबंधन के भविष्य को लेकर संशय भी बना रहा है। लेकिन इस बीच सपा मुखिया और कन्नौज सासंद ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया गठबंधन’ रहेगा या नहीं रहेगा इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है।

दिल्ली और हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बीच एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं बनी। कुछ ऐसा ही माहौल महाराष्ट्र चुनाव में भी दिखाई दिया। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने भी करीब-करीब विपक्षी गठबंधन से किनारा कर लिया है। जिसके बाद इंडिया ब्लॉक के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगने लगे।

गठबंधन पर क्या बोले अखिलेश?

इस बीच शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रयागराज में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में “पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। इस दौरान जब उनसे ‘इंडिया’ गठबंधन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दोहराया कि‘इंडिया’ गठबंधन मौजूद है और रहेगा। साथ ही यह भी कहा कि 2027 का चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

बीजेपी पर बोले करारा हमला

इस दौरान उन्होंने बीजेपी को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा वक्फ संशोधन कानून लेकर आई है ताकि वह जमीन छीन सके। जहां भी उन्हें जमीन दिखती है, वे उस पर कब्जा कर लेते हैं।” उन्होंने भाजपा को “भू-माफिया पार्टी” करार दिया। यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी पर नोटबंदी और जीएसटी (माल एवं सेवा कर) के जरिए लोगों का पैसा छीनने और आरक्षण के अधिकार को कम करने का आरोप लगाया।

…तो ‘कुप्रबंधन’  की जांच होगी: अखिलेश

कन्नौज सांसद ने प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन के संबंध में भाजपा की कार्यप्रणाली की भी आलोचना की तथा वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो “कुप्रबंधन” की जांच कराई जाएगी। सपा प्रमुख ने दावा किया कि सरकार ने घटना के दौरान हताहतों की संख्या और वित्तीय लाभ के बारे में गलत आंकड़े दिए, और आरोप लगाया कि जनवरी में भगदड़ के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी विफल रही।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, राणा सांगा विवाद पर अखिलेश यादव के तेवर रविवार को कुछ नरम दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इतिहास पर कोई चर्चा मत करो। इतिहास को इतिहास ही रहने दो। दूसरी बात, धर्म में बहुत सी बातें होती हैं। उसे वैसे ही स्वीकार कर लेना चाहिए। एक दूसरे को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। न ही ऐसी बातें कहनी चाहिए।

Akhilesh yadav says india alliance to continue in 2027 up elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 07:08 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Congress
  • INDIA Alliance
  • Samajwadi Party
  • UP Assembly Elections 2027

सम्बंधित ख़बरें

1

10 साल जेल से लेकर 50000 जुर्माना तक…कर्नाटक हेट स्पीच बिल क्या है? जिस पर मचा है सियासी बवाल

2

‘गाने से ज्यादा निभाना जरूरी’, अखिलेश की नसीहत पर भड़के केशव मौर्य, रामभक्तों और तुष्टिकरण पर घेरा

3

पंजाब जीतकर कांग्रेस को गिफ्ट देंगे…नवजोत कौर ने दिखाए तेवर, राजा वडिंग पर बोला जोरदार हमला

4

पटेल के 28 वोट पर भारी पड़े नेहरू के 2 वोट? अमित शाह ने संसद में सुना दी ‘वोट चोरी’ की अनसुनी कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.