परिणय सूत्र में बंधी रेसलर जोड़ी, 7 की जगह 8 फेरे लेकर दिया ‘बेटी बचाओ’ का संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान संगीता फोगाट ने 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय रेसलर बजरंग पूनिया के साथ पारम्परिक रीति-रिवाज से शादी की। महामारी की वजह से शादी समारोह सादगीपूर्ण माहौल के साथ बलाली गांव में ही संपन्न हुआ। बता दें कि, महाबीर पहलवान की तीसरे नंबर की बेटी व दंगल गर्ल गीता-बबीता की छोटी बहन संगीता फोगाट ने बुधवार को अपने पैतृक गांव बलाली में विश्व के नंबर वन पहलवान बजरंग पूनिया के साथ आठवां फेरा लेते हुए बेटी बचाओ अभियान को आगे बढ़ाया।(इंस्टाग्राम)
- Written By: रंजन सिंह
संगीता के बलाली स्थित घर पर शनिवार से ही शादी की रस्में शुरू हो गई थी, जिसमें ‘बान’ की रस्म भी अदा की गई। समारोह में संगीता की बड़ी बहन एवं दंगल गर्ल गीता फौगाट भी शामिल हुई। 23 नवंबर को महिला संगीत और 24 नवंबर को मेहंदी की रस्म अदा की गई थी।
संगीता के पिता महाबीर फोगाट ने बताया था कि दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई पहले ही कर दी गई थी। दोनों परिवारों ने मिलकर सादगीपूर्ण तरीके से शादी समारोह करने का निर्णय लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Mathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Chhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
संगीता और बजरंग दोनों ही पेशेवर पहलवान हैं। बजरंग पूनिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अब तक तीन मेडल जीते हैं और टोक्यो ओलंपिक के पदक दावेदारों में से एक हैं।
वहीं संगीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
संगीता के पिता महाबीर फोगाट ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता और बबीता फोगाट ने अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे। आठवां फेरा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाओ के तहत था। उनकी तीसरी बेटी संगीता भी इस परंपरा को बरकरार रखेगी और बजरंग के साथ आठ फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेगी।
परिवार के मुताबिक दोनों परिवार दहेज प्रथा के विरोधी हैं, ऐसे में बजरंग शादी में सिर्फ एक रुपये का शगुन लेंगे।
कोरोना संकट को देखते हुए बजरंग 21 बारातियों के साथ दुल्हन संगीता फोगाट के घर पहुंचे थे। बहुत ही सादे समारोह में घरेलू मेहमानों के बीच दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।
नवदंपती ने पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। दोनों ने पारम्परिक रीति-रिवाज, बिना दहेज के साथ शादी करके आगे आने वाली पीढ़ी के लिए नई मिसाल कायम की।
कोरोना के कारण सिर्फ परिवारिक व रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। आने वाले मेहमानों को कोरोना एडवाइजरी अनुसार मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग किया गया।
शादी समारोह में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, गीता फोगाट के पति व पहलवान पवन सरोहा, विनेश फोगाट के पति व पहलवान सोमबीर राठी, बबीता फोगाट के पति विवेक सुहाग और विदेशी कोच सहित कई अंतरराष्ट्रीय पहलवान शामिल हुए।
