ऑफिस के लिए यह सबसे क्लासी और आरामदायक लेयरिंग कॉम्बिनेशन है। सफेद या हल्के रंग की फॉर्मल शर्ट के ऊपर बेज, ब्राउन, ग्रे या ब्लैक स्वेटर वेस्ट पहनें। इसके साथ स्ट्रेट फिट ट्राउजर और लोफर्स अच्छे लगेंगे। फोटो.सोशल मीडिया
सर्दियों में अपनी कुर्ती के साथ लॉन्ग कार्डिगन पहन सकती हैं। सॉलिड कलर की कुर्ती और मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट कार्डिगन का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा। इसके साथ स्ट्रेट पैंट और आरामदायक जूती या फ्लैट्स पहनें। फोटो.सोशल मीडिया
टर्टलनेक टॉप और ब्लेजर का कॉम्बिनेशन विंटर ऑफिस वियर के लिए शानदार है। ब्लैक, बेज, क्रीम या ब्राउन टर्टलनेक के साथ चेक या सॉलिड ब्लेजर पहनें। नीचे फॉर्मल ट्राउजर और एंकल बूट्स पहनकर लुक पूरा करें। फोटो.सोशल मीडिया
क्लासिक फॉर्मल लुक के लिए महिलाएं शर्ट और ब्लेजर की लेयरिंग कर सकती हैं। हल्के रंग की शर्ट के साथ नेवी ब्लू, ग्रे या ब्लैक ब्लेजर चुनें। इसके साथ वाइड लेग या स्ट्रेट फिट ट्राउजर पहनें। फोटो.सोशल मीडिया
अगर आप ऑफिस में ड्रेस पहनना पसंद करती हैं, तो सर्दियों में घुटनों तक या मिडी लेंथ की निट ड्रेस चुनें। इसके ऊपर लॉन्ग कोट पहनें। बेल्ट से कमर को डिफाइन कर सकती हैं। फोटो.सोशल मीडिया
अपने सिंपल कुर्ता सेट के साथ शॉर्ट एथनिक जैकेट पहनें। हल्की एम्ब्रॉयडरी या सॉलिड जैकेट को कॉटन या वूलन कुर्ते के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्ट्रेट पैंट और आरामदायक मोजड़ी पहनें। फोटो.सोशल मीडिया