Winter Hand Care: सर्दियों में हाथ हो जाते हैं रूखे और बेजान? सॉफ्ट और मुलायम हाथों के लिए अपनाएं ये 8 टिप्स

Hand Care Tips: सर्दियों में हाथ रूखे, खुरदरे और बेजान हो जाते हैं। जानें मॉइस्चराइजर, सनस्क्रीन और दस्तानों की मदद से ठंड के मौसम में हाथों को मुलायम और स्वस्थ रखने के 8 आसान तरीके।
winter hand care tips dry hands soft skin.
हैंडकेयर रूटीनफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Winter Hand Care
हाथ धोने के बाद त्वचा की नमी कम हो जाती है। इसलिए हाथ पोंछने के बाद हल्की नमी रहते ही मॉइस्चराइजर लगाएं। ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और शीया बटर वाले क्रीम लगाना बेहतर है।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
सर्दियों में गर्म पानी से हाथ धोना अच्छा लगता है, लेकिन बहुत गर्म पानी त्वचा के नेचुरल ऑयल को कम करता है। हाथ धोने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
बर्तन धोने और कपड़े साफ करने में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट हाथों की त्वचा को रूखा बनाते हैं। ऐसे काम करते समय वॉटरप्रूफ हैंड गलब्स पहनें और काम खत्म होने के बाद हाथों पर क्रीम लगाएं।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से हाथों की त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिए बाहर निकलते समय ऊनी या गर्म दस्ताने पहनें। इससे हाथों को ठंड और रूखेपन से बचाने में मदद मिलेगी।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
सर्दियों में भी सूरज की यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले हाथों के खुले हिस्से पर एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
सर्दियों में नाखूनों के आसपास की त्वचा भी सूखने लगती है। ऐसे में क्यूटिकल ऑयल या मॉइस्चराइजर लगाएं। नाखूनों के आसपास की सूखी त्वचा को खींचकर न निकालें।फोटो.सोशल मीडिया
Winter Hand Care
रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बार-बार स्क्रब करना सही नहीं है। इससे त्वचा में जलन और दरारें बढ़ सकती हैं। मॉइस्चराइजर को प्राथमिकता दें। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.