Shawl Draping Styles: पुराना शॉल भी लगेगा नया, बस ट्राय करें ये स्टाइलिश तरीके

Winter Fashion How to Style a Shawl: पुराने सिंपल शॉल को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं? जानिए इसे पहनने के 8 आसान तरीके, जो आपके विंटर फैशन को खास बना देंगे।
Winter Fashion How to Style a Shawl
शॉल ड्रेपिंग स्टाइलडिजाइन फोटो
Updated on: 
Shawl Draping Styles
सर्दियों में हर बार नया शॉल खरीदने की जरूरत नहीं। अपने पुराने और सिंपल शॉल को इन अलग-अलग तरीकों से पहनकर आप अपने लुक में नया अंदाज जोड़ सकती हैं।डिजाइन फोटो
Classic Shoulder Shawl Drape
शॉल को दोनों कंधों पर बराबर फैलाकर डालें और इसके दोनों सिरों को सामने की तरफ खुला छोड़ दें। यह स्टाइल कुर्ते, सूट और वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी अच्छा लगता है। सिंपल लुक को एलिगेंट बनाने के लिए यह आसान तरीका है।डिजाइन फोटो
Front Loop Shawl Style
शॉल को गर्दन के पीछे से डालें और दोनों सिरों को सामने लाकर एक-दूसरे के ऊपर से निकाल लें। इससे गर्दन के पास खूबसूरत लूप बन जाएगा। यह तरीका ठंड से बचाने के साथ आपके लुक को भी आकर्षक बनाता है।डिजाइन फोटो
Belted Shawl Style
शॉल को दोनों कंधों पर फैलाकर पहनें और कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट लगा लें। इससे शॉल अपनी जगह पर टिका रहता है और आउटफिट को एक अलग शेप मिलती है। यह स्टाइल लॉन्ग कुर्ती, ड्रेस और कोट के साथ ट्राय कर सकती हैं।डिजाइन फोटो
One-Shoulder Shawl Style
शॉल को एक कंधे पर रखें और दूसरे सिरे को सामने की तरफ खुला छोड़ दें। जरूरत पड़ने पर ब्रोच या सेफ्टी पिन की मदद से इसे सुरक्षित कर सकती हैं। पार्टी या किसी खास मौके पर यह स्टाइल साड़ी और सूट के साथ खूबसूरत लगेगा।डिजाइन फोटो
Muffler-Wrap Shawl Style
शॉल को लंबाई में मोड़कर गर्दन के चारों ओर मफलर की तरह लपेटें। इसके दोनों सिरों को सामने की तरफ रखें या हल्की गांठ लगा लें। यह स्टाइल जींस, स्वेटर और जैकेट के साथ कैजुअल लुक के लिए अच्छा विकल्प है।डिजाइन फोटो
Cape Shawl Style
शॉल को दोनों कंधों पर इस तरह फैलाएं कि वह पीछे और बाजुओं के आसपास केप जैसा लुक दे। सामने की ओर इसे ब्रोच से हल्का-सा पिन कर सकती हैं। यह तरीका सिंपल ड्रेस या फिटेड कुर्ती के साथ आपके लुक को खास बना सकता है।डिजाइन फोटो
Knotted-Front Shawl Style
शॉल को गर्दन के पीछे से डालें और दोनों सिरों को सामने लाकर हल्की गांठ बांध दें। गांठ को बहुत टाइट न रखें, ताकि शॉल आरामदायक रहे। यह स्टाइल सादे स्वेटर और कुर्ती को भी नया लुक दे सकता है।डिजाइन फोटो

संबंधित खबरें

No stories found.