Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिवाली की पूजा में माता लक्ष्मी और श्रीगणेश के अलावा कौन सा सिक्का रखना होता है शुभ, जानिए

दिवाली में इन देवताओं की पूजा करने से घर से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। दिवाली पूजा में चांदी का सिक्का रखना शुभ मानते है लेकिन कितने सिक्के रख सकते हैं इसके बारे में ज्योतिष से जानते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 24, 2024 | 10:48 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 6

दिवाली, हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार में से एक है जिसमें माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश जी का पूजन करते है। इस दौरान माता सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा का भी महत्व होता है। कहते हैं इस दिन इन देवताओं की पूजा करने से घर से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है। दिवाली पूजा में चांदी का सिक्का रखना शुभ मानते है लेकिन कितने सिक्के रख सकते हैं इसके बारे में ज्योतिष से जानते है।

2 / 6

माता लक्ष्मी का सिक्का- दिवाली पूजा में माता लक्ष्मी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है कहते हैं माता लक्ष्मी धन, वैभव और समृद्धि की देवी है। इनका सिक्का पूजा के दौरान रखने से धन और समृद्धि बढ़ती हैं और नए अवसर प्राप्त होते है।

सम्बंधित ख़बरें
1

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

2

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

3 / 6

भगवान गणेश का सिक्का-दिवाली पूजा के दौरान माता लक्ष्मी के साथ भगवान श्रीगणेशजी का भी पूजन किया जाता है। दिवाली के दिन भगवान गणेश की पूजा करके हम अपने जीवन से सभी तरह के विघ्न बाधाओं को दूर करते हैं। भगवान गणेश का सिक्का रखने से शुभ परिणाम मिलता है।

4 / 6

माता सरस्वती का सिक्का- दिवाली पूजा के दौरान माता सरस्वती का सिक्का रखना शुभ मानते हैं पूजा के दौरान माता सरस्वती की आराधना का महत्व होता है। माता सरस्वती ज्ञान का प्रतीक हैं। उन्हें बुद्धि, विद्या और कला की देवी माना जाता है। दिवाली पर उनके सिक्के को पूजा स्थल पर रखने का विशेष महत्व है।

5 / 6

कुबेर देवता का सिक्का- दिवाली की पूजा में आपको कुबेर देवता की पूजा करनी चाहिए उन्हें धन के संरक्षक देवता माना जाता है। कुबेर देवता का सिक्का रखने से घर में धन की वृद्धि होती है। व्यापारी वर्ग के लिए इस सिक्का रखने का महत्व होता है।

6 / 6

ईष्टदेव का सिक्का- दिवाली के दिन आपको पूजा में अपने ईष्टदेव की भी आराधना करना चाहिए इसलिए पूजा में उनके प्रतिरूप का सिक्का रखते है तो, ईष्टदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Which coin is auspicious to keep in diwali puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 10:48 AM

Topics:  

  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.